गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हमले की धमकी देने वाले खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हमले की धमकी देने वाले सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज हुई है।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीएनएस की धारा 196, 197, 152 और 61 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
बता दें कि ये प्रावधान आपराधिक साजिश,भारत की संप्रभुता,एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले अन्य अपराधों से संबंधित हैं।

पोस्टर चिपकाने का दावा निकला झूठा

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा था कि गणतंत्र दिवस के आसपास दिल्ली को निशाना बनाया जाएगा।साथ ही उसने दावा किया था कि दिल्ली के रोहिणी और डाबरी जैसे इलाकों में स्लीपर सेल के जरिए खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सघन तलाशी अभियान चलाया और ऐसा कोई पोस्टर नहीं मिला है।पुलिस इसे केवल पन्नू की मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और सुर्खियों में रहने की एक नाकाम कोशिश मान रही है।फिर भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं और दिल्ली में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

क्रोएशिया में खालिस्तानी समर्थकों ने तिरंगे को पहुंचाया था नुकसान

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो में दावा किया था कि क्रोएशिया में भारतीय दूतावास से भारत का झंडा उतारकर वहां खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस का झंडा फहरा दिया गया है।न सिर्फ खालिस्तानी झंडा फहराया गया बल्कि दूतावास के बोर्ड को स्प्रे पेंट से खराब भी किया गया और खालिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा गया है।

पन्नू द्वारा शेयर किए गए वीडियो में…

गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में एक खालिस्तानी कार्यकर्ता कथित तौर पर जाग्रेब में दूतावास परिसर में घुसते हुए भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को हटाते हुए और उसकी जगह खालिस्तान का झंडा लगाते हुए दिखाया गया है। वीडियो से पता चलता है कि यह घटना 22 जनवरी को हुई थी। भारत ने क्रोएशिया में भारतीय दूतावास में घुसपैठ और खालिस्तानी समर्थकों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को नुकसान पहुंचाने की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस घटना के दोषियों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

पन्नू भारत के ​खिलाफ उगलता है जहर

बता दें कि मूलरूप से पंजाब के रहने वाले अमेरिकी-कनाडाई नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू को गृह मंत्रालय ने जुलाई 2020 में आतंकवादी घोषित किया था।पन्नू के संगठन पर प्रतिबंध लगाए जाने और आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के एक साल बाद ही यह कदम उठाया गया था।भारत में अधिकारियों ने एसएफजे और पन्नू के खिलाफ 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं,जिनमें से लगभग 60 अकेले पंजाब में दर्ज हैं।पन्नू भारत की संप्रभुता,क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने और सिखों में भारत के प्रति नफरत फैलाने वाली गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000