वाहन चालकों पर होगी FIR: रॉन्ग साइड गाड़ी चलाई तो चालान ही नहीं, जाएंगे जेल!

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है। राजधानी में पहली बार गलत साइड से वाहन चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कदम सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।यदि आप दिल्ली की सड़कों पर वाहन चलाते हैं और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं तो अब अलर्ट हो जाइए।

राजधानी में पहली बार ट्रैफिक पुलिस ने गलत साइड से वाहन चलाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। अब नियमों का उल्लंघन करने पर सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। यह सख्त कदम सड़क हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

3 जनवरी को दिल्ली कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र में गलत साइड ड्राइविंग के एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई, जबकि दूसरा मामला सोमवार को कापसहेड़ा थाना क्षेत्र में सामने आया। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 के तहत कार्रवाई की गई है। इस धारा के अंतर्गत दोषी को छह माह तक की जेल, एक हजार रुपये जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है।

गलत साइड से आ रही थी गाड़ी

दिल्ली कैंट क्षेत्र में हुई घटना 3 जनवरी शाम करीब 4:45 बजे की है। हनुमान मंदिर रेड लाइट के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने देखा कि एक सिल्वर रंग की वैगनआर कार आईजीआई एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर गलत दिशा से तेज गति और लापरवाही से आ रही थी।

इससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और हादसे की आशंका भी बनी रही। वाहन को रोके जाने पर चालक की पहचान अमन के रूप में हुई, जो मूल रूप से शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में कुसुमपुर पहाड़ी की झुग्गी में रह रहा है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ड्राइवर के पास न तो वैध ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही वाहन का इंश्योरेंस। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि मामला जमानती होने के कारण बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।वहीं, दूसरा मामला कापसहेड़ा चौक का है, जहां एक चालक ने गलत दिशा में वाहन चलाने की बात स्वीकार करते हुए जल्दबाजी का हवाला दिया, लेकिन पुलिस जांच में उसकी तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई।

2025 में 1,78,448 चालान काटे गए

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि राजधानी में गलत साइड ड्राइविंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।वर्ष 2025 में अब तक ऐसे 3,05,843 मामले सामने आए हैं, जिनमें 1,78,448 चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गलत साइड ड्राइविंग सड़क हादसों का बड़ा कारण है और इससे न सिर्फ चालक, बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000