बेटे की हत्या में शामिल मां और उसके प्रेमी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, ट्रेन के डिब्बे में मिला था शव

कोलकाता। महानगर से सटे हावड़ा जिले के कोर्ट ने गुरुवार को एक मां और उसके प्रेमी दो फांसी की सजा सुनाई है। मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बच्चे की हत्या कर दी थी। हावड़ा फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोनों को दोषी पाया। जज ने गुरुवार को दोनों दोषियों को मौत की सजा की घोषणा की। हत्या दिसंबर 2015 में हुई थी। हावड़ा जीआरपी ने फलकनामा एक्सप्रेस से बैग से एक बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया था।

प्रेमिका के साथ रहने लगी थी महिला…

मालूम हो कि हसीना सुल्ताना आंध्र प्रदेश के गुंटूर से स्थित अपने ससुराल से पति को छोड़कर अपने बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद वह प्रेमी भानु शाह के साथ हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में रहने लगी थी। उसका प्रेमी वहां किराये के मकान रहता था, लेकिन दोनों के बीच हसीना का बेटा जिसान रास्ते में कांटा बना हुआ था। इसलिए, अपने प्रेमी की मदद से, जिसान की मां हसीना ने हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को एक ट्रैवल बैग में भर दिया, सिकंदराबाद स्टेशन गया और शव को फलकनामा एक्सप्रेस की सीट के नीचे छोड़ दिया।

आंध्र प्रदेश से हुई थी गिरफ्तारी…

इस बीच बेटी और नाती को न ढूंढ पाने पर सुल्ताना के घर वालों ने थाने में उसकी फोटो के साथ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हावड़ा स्टेशन पर जिसान का शव मिलने के बाद उस तस्वीरों के आधार पर जांच आगे बढ़ी। हावड़ा जीआरपी ने सुल्ताना और उसके प्रेमी भानू को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। मामला अब तक लंबित था।

दोनों को सुनाई गई मौत की सजा…

सरकारी वकील अरिंदम मुखोपाध्याय ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज ने सबूतों के आधार पर दोनों को दोषी पाया। उन्होंने दोनों को मौत की सजा सुनाई है। दोषियों के वकील फिरोज सरकार ने कहा कि वे फांसी के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000