पहले पिलाई शराब, फिर हत्या कर पाइप में डाल दिया शव,जमीन के लिए भाई बना हत्यारा

गाजीपुर में जमीन के लालच में एक शख्स की उसके भाई और भतीजे ने सुपारी देकर हत्या करवा दी। पहले उन्होंने मृतक को शराब पिलाई और फिर नशे में धुत होने पर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को पुलिया के नीचे ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस जांच में जमीन विवाद का खुलासा हुआ।उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक शख्स की जमीन के लालच में उसके भाई और भतीजे ने मिलकर हत्या करवा दी। पहले उन्होंने मृतक को जमकर शराब पिलाई और फिर जब वह नशे में धुत हो गया तो उसकी हत्या कर दी। ये मामला गाजीपुर के करंडा से सामने आया है, जहां मृतक की पहचान लल्लन यादव के रूप में हुई। वह 2 दिसंबर से लापता था।

4 दिसंबर को नंदगंज थाना क्षेत्र के तुरना पुलिया के नीचे उसका शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने जब शव की जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आया। जांच में पता चला कि इस हत्या में भाई और भतीजे ने सुपारी किलर के जरिए लल्लन यादव की हत्या कराई और फिर शव को ठिकाने लगवा दिया था। दरअसल, लल्लन यादव अपनी जमीन को बेचकर कोलकाता जाना चाह रहा था, जिसमें से उसने करीब 11 बिस्वा जमीन बेच भी दी थी, लेकिन जो जमीन लल्लन यादव ने बची थी। उस पर उसके भाई और भतीजे की नजर थी। वह दोनों लल्लन यादव की जमीन को औने-पौने दाम पर लेना चाह रहे थे, लेकिन उसने सही कीमत नहीं मिलने पर देने से इनकार कर दिया था।

सुपारी देकर कराई भाई की हत्या

इसी के बाद भाई और भतीजे ने साजिश रची और फिर सुपारी किलर को लल्लन यादव की हत्या करने के लिए सुपारी दी। सुपारी किलरों ने जमीन का खरीददार बनाकर लल्लन यादव को घर से बुलाया और अपने साथ ले गए। उन्होंने रास्ते में लल्लन यादव को खूब शराब पिलाई। फिर जब वह शराब के नशे में धुत हो गया तो उसे नंदगंज थाना क्षेत्र के तुरना गांव के पास एक पुलिया के नीचे मारकर फेंक दिया। उन्होंने लल्लन यादव के कपड़े को भी उतारकर जला दिया और फिर वहीं एक पुलिया के पास पड़े पाइप में उसके शव को डालकर मिट्टी से ढ़क दिया।

पुलिस को जब शव मिला था। तब वह अज्ञात था, लेकिन गाजीपुर के करंडा इलाके में ही मृतक लल्लन यादव के भाई की पत्नी ने लल्लन यादव के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ऐसे में लल्लन यादव के परिवार के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। पहचान होने पर मामले की जांच की गई तो परत-दर-परत खुलती गई और पूरा मामला सामने आ गया।

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अब पुलिस ने इस मामले में जमीन विवाद के चलते हत्या करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल बोलेरो वाहन, फावड़ा, लोहे की छड़, मृतक का टूटा मोबाइल, चश्मा, डायरी और जले हुए कपड़े बरामद किए है। लल्लन यादव 2 दिसंबर 2025 से लापता थे और उनका शव 4 दिसंबर को नंदगंज क्षेत्र की तुरना पुलिया के नीचे मिला था।

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और घटनास्थल की जांच की। इसमें पता चला कि लल्लन यादव के भाई और बड़सरा गांव निवासी हीरा यादव और उसके बेटे अखिलेश उर्फ दीपक ने हत्या की साजिश रची थी। हत्या के मुख्य साजिशकर्ता हीरा यादव, उसके बेटे अखिलेश उर्फ दीपक और सहयोगी आरोपी राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, छोटू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000