विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

लोकसभा चुनाव 2024: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक सपा मुखिया अख‍िलेश यादव साइक‍िल चलाकर देंगे राजनीतिक हवा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तैयारियों में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को साइकिल चलाकर संदेश देंगे। सपा कार्यकर्ता अभिषेक यादव की राजधानी लखनऊ पहुंच रही साइकिल यात्रा में अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव गोसाईगंज के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे स्थल से साइकिल चलाएंगे।अखिलेश यादव अमूल प्लांट, एचसीएल,सीजी सिटी, प्लासियो मॉल,इकाना स्टेडियम होकर बंधे से चढ़ते हुए सीधे जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल चलाएंगे। अखिलेश यादव अपने शासनकाल में बनाए गए प्रोजेक्टों से गुजरते हुए संदेश देना चाहेंगे। अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र पार्क में जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

अब जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल चलाकर अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव सपा चिंतक लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी गए थे। जहां एलडीए ने उनके आने से पहले गेट को बंद कर दिया था। गेट पर ताला लगाने के साथ लोहे की चादर से उसको कवर कर दिया था। मौके पर पहुंचे अखिलेश यादव गेट को फांदकर अंदर गए थे।अखिलेश यादव इसी रास्ते वापस भी आए थे। यह मामला इंटरनेट मीडिया पर काफी तूल भी पकड़ा था।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000