दिल्ली बर्थडे पर शराब पार्टी कर लौट रहे थे DU के पांच छात्र, गाना बदलने के क्रम में हुआ बड़ा हादसा, गंभीर रूप से हुए घायल By Khulasa India News Desk Last updated Sep 19, 2024 302 नई दिल्ली। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे कोतवाली थानाक्षेत्र में एक गंभीर सड़के हादसे में शांति वन-गीता कालोनी रोड के किनारे की रेलिंग एक तेज रफ्तार कार में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि रेलिंग की लोहे की दो रॉड कार के आरपार निकल गई। इस हादसे में कार में सवार दिल्ली विश्वविद्यालय के चार छात्र समेत पांच युवक घायल हो गए। पांचों को उपचार के लिए लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो छात्र की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पांचों गुरुग्राम के एक पब में जन्मदिन की पार्टी करके घर लौट रहे थे तभी मोबाइल पर गाना बदलने के दौरान चालक का ध्यान बंटने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना 302 Share