मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 24 घंटे में शीत लहर से राहत की संभावना, करती रहेगी ठंड अभी भी परेशान

लखनऊ। दिसंबर 2022 के अंतिम हफ्ते से शुरू हुआ कोहरा,गलन और शीत लहर से जंग लड़ रहे यूपी वासियों के लिए सुकून देने वाली खबर है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर शीत लहर से राहत की संभावना जतायी हैं। पारा धीरे-धीरे बढ़ेगा,लेकिन बीच-बीच में ठंड परेशान करती रहेगी। सोमवार को भी यूपी के कई इलाकों में धूप भी निकली, अधिकतर जगहों पारा भी ऊपर चढ़ा। कुशीनगर में दिन और रात के तापमान में महज 1.3 डिग्री का अंतर रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम पारा 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार एक के पीछे एक दो-तीन पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, जो मौसम में बदलाव का कारण बनेंगे। मौसम का सामान्य से विचलन कम होना शुरू होगा, जिससे क्रमिक राहत मिलने लगेगी।मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर 19 जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए मंगलवार की सुबह तक विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की। इसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया।

शेष अन्य जिलों में अभी कोहरे और गलन को लेकर येलो और ऑरेन्ज अलर्ट बरकरार है। रेड अलर्ट वाले जिलों में कुशीनगर भी शामिल है। कुशीनगर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री के बीच रहा। इसमें इटावा 3 डिग्री पर कपकपा उठा। अयोध्या, कानपुर, मुजफ्फरनगर में पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गोरखपुर, बरेली, फुर्सतगंज में अधिकतम पारा 12.8 डिग्री रहा।मेरठ में 15 डिग्री, वाराणसी-गोरखपुर, गाजियाबाद में 14.1 डिग्री रहा अधिकतम पारा। झांसी में 26 डिग्री तक पहुंच गया था दिन का पारा। घने कोहरे की चादर से दृश्यता कम होने पर अमौसी के साथ प्रयागराज और वाराणसी एयरपोर्ट की फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया। वाराणसी की एक और प्रयागराज की उड़ानें लखनऊ डायवर्ट की गई।लखनऊ से तीन उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। ट्रेनें भी घंटों देरी से स्टेशनों पर पहुंची, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से प्रयागराज की ओर जा रही इंडिगो एयरलाइन की उड़ान को डायवर्ट कर सोमवार को लाया गया। यह फ्लाइट दोपहर 3.08 बजे लखनऊ पहुंची।

इसके बाद इसे शाम को सवा चार बजे लखनऊ से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। ऐसे ही इंडिगो की ही मुंबई से प्रयागराज जा रही उड़ान 6ई 6937 को प्रयागराज में मौसम खराब होने से लखनऊ डायवर्ट किया गया। बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 897 भी लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। इसी क्रम में दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई2376 निरस्त कर दी गई। जबकि लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-5072 तथा लखनऊ से रियाद जाने वाली फ्लाइनस की उड़ान एक्सवाइ-334 अचानक निरस्त कर दी गई। इसके अलावा कई उड़ानें घंटों की देरी से पहुंची। जेद्दा से लखनऊ आने वाली फ्लाइट एसवी-890 सोमवार को पौने सात घंटे की देरी से पहुंची। ऐसे ही इंडिगो की इंदौर से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई-7127 सवा पांच घंटे देरी से अमौसी पहुंची। दिल्ली से अमौसी आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2427 लगभग पांच घंटे देरी से लैंड हो सकी। चैन्नई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-515 तीन घंटे से ज्यादा लेट रही। गोएयर की लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान जी8-806 साढे़ तीन घंटे की शिकार हुई। गोएयर की ही बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली जी8-808 तीन घंटे के आसपास लेट पहुंची। लखनऊ से मुम्बई जाने वाली गोएयर की जी 8-396 तीन घंटे पंद्रह मिनट लेट पहुंची। वहीं मुम्बई से लखनऊ आने वाली गोएयर की जी8-397 तीन घंटे देरी से लैंड हुई।

ऐसे ही इंडिगो की लखनऊ से चैन्नई जाने वाली 6ई-518 सवा दो घंटे, लखनऊ से पटना जाने वाली इंडिगो की 6ई-6902 दो घंटे, पटना से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-925 दो घंटे, लखनऊ से मस्कट जाने वाली ओवी-798 दो घंटे, इंडिगो की लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली 6ई-146 डेढ़ घंटे, इंडिगो की दिल्ली से लखनऊ आने वाली 6ई-2251 सत्तर मिनट, 6ई2107 दिल्ली लखनऊ फ्लाइट 74 मिनट, इंडिगो की 6ई-6552 गुवाहाटी से लखनऊ की उड़ान 80 मिनट, पुणे से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-338 बीस मिनट, 6ई-6232 दिल्ली लखनऊ फ्लाइट आधे घंटे, इंडिगो की 6ई-146 चंडीगढ़ लखनऊ डेढ़ घंटे तथा इंडिगो की बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली 6ई-6353 आधे घंटे देरी की शिकार हुई। सोमवार को गाड़ी संख्या बेगमपुरा एक्सप्रेस ग्यारह घंटे की देरी से पहुंची। ऐसे ही सरयू यमुना एक्सप्रेस सवा छह घंटे, लोकनायक एक्सप्रेस 8.30 घंटे, हमसफर एक्सप्रेस पौने सात घंटे, अरुणाचल एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 10.30 घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे, भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे, पाटलिपुत्र चंडीगढ़ सुपरफास्ट पौने छह घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस 10 घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस नौ घंटे, फरक्का एक्सप्रेस सवा चार घंटे, चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट ढाई घंटे, अर्चना एक्सप्रेस नौ घंटे, पंजाब मेल तीन घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस छह घंटे, जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस पांच घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस चार घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 3.30 घंटे लेट रही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000