हाड़ कंपाने वाली ठंड में बेटे ने बूढ़ी मां को घर से निकाला, पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, हो रही हैं वाहवाही

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस अक्सर चर्चाओं में रहती है। कभी एनकाउंटर के समय मुंह से ठाय-ठाय तो अपनी कार्रवाई को लेकर तो कभी अपने कार्यो को लेकर। अब आगरा पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। पुलिस कमिश्नर के पास सोमवार को एक बुजुर्ग महिला अपने बेटे की शिकायत लेकर पहुंची थी। बुजुर्ग महिला ने पुलिस कमिश्नर से कहा था कि सर्दी के मौसम में उसके बेटे ने उसको घर से निकाल दिया है। इसके बाद कमिश्नर ने तुरंत थाना प्रभारी को बुजुर्ग महिला के साथ घर भेजा और घर का ताला खुलवा कर पुलिस ने बुजुर्ग महिला को एक बार फिर से उसे घर में जगह दिलवाई। पूरा मामला नाई की मंडी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला पुलिस कमिश्नर के पास शिकायती पत्र लेकर पहुंची थी। बुजुर्ग महिला को उसके बेटे ने हाड़ कंपाने वाली ठंड में घर से निकाल दिया था और घर में ताला लगा दिया था।

बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत जब पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रतिंदर सिंह से की तो उन्होंने तुरंत थाना नाई की मंडी प्रभारी को बुलाया और बुजुर्ग महिला को उनके साथ उनकी की गाड़ी में उनके घर भेजा। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर थाना प्रभारी ने घर का ताला खुलवाया और बुजुर्ग महिला को उसके घर में एक बार फिर से जगह दिलवाई। बेटे की इस शर्मनाक हरकत को लेकर थाना प्रभारी ने हिदायत भी दी। उसके बाद बुजुर्ग महिला ने बेटे पर कार्रवाई न करने की बात कही। आगरा पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह के बताया कि थाना नाई की मंडी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक बूढ़ी अम्मा अपने बेटे की शिकायत लेकर आई थी। उन्होंने कहा था कि उनके बेटे ने उनको घर से निकाल दिया है। संबंधित थाना प्रभारी के साथ सरकारी गाड़ी में अम्मा को उसके घर पहुंचाया था। सीपी ने कहा कि अम्मा को उनका घर वापस मिल गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000