दिल्ली झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार By Pratibha Rajdar Last updated Aug 4, 2025 134 दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चो के अध्यक्ष शिबू सोरेन का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। सोरेन गत 19 जून से यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे और उन्होंने आज सुबह यहीं अंतिम सांस ली। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वह किडनी एवं हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती हुए थे। उन्होंने आज सुबह अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। सोरेन के पुत्र एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर उनके निधन की जानकारी देते हुए लिखा ”आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए है। आज मैं शून्य हो गया हूं।’ samachar 134 Share