सब्जी खरीदकर घर लौट रहे पूर्व वार्ड पार्षद की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

आरा। बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। शुक्रवार (15 सितंबर) की सुबह-सुबह हाजीपुर में एक मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं आरा में भी बदमाशों ने एक हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना कोईलवर-छपरा फोर लेन की है। चनपुरा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने कोईलवर नगर पंचायत वार्ड नंबर-1 के पूर्व वार्ड पार्षद को गोली मार दी। सिर में गोली लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई।

हरपुर गांव से लौट रहे थे त्रिभुवन सिंह…

मृतक की पहचान कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 मिल्की मिश्रपुरा के रहने वाले जगदीश महतो के 45 वर्षीय पुत्र त्रिभुवन सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि त्रिभुवन सिंह ने करीब पांच साल पहले अपनी एक बोलेरो गाड़ी बेची थी जिसका पैसा लेने के लिए शुक्रवार की सुबह वह हरपुर गांव गए थे। वापस लौटने के दौरान यह घटना हुई है। बाइक सवार दो की संख्या में बदमाश पहुंचे थे।

सड़क पर आगजनी कर करने लगे हंगामा…  

बताया गया कि मोहमदपुर स्टैंड के पास से सब्जी खरीद कर वापस अपने घर कार से जा रहे थे। सब्जी मंडी से कुछ ही दूर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोईलवर-छपरा मुख्य मार्ग को चनपुरा पेट्रोल पंप के पास जाम कर दिया। आगजनी कर हंगामा करने लगे। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि एक व्यक्ति की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सिर में गोली लगने से मौत हुई है। प्राथमिक जांच में कोई पुरानी दुश्मनी के मामला का पता चला है। अभियुक्तों को चिह्नित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000