दूध के 400 रुपये को लेकर हुआ खूनी खेल, तीन लोगों की हत्या और 12 आरोपी हुए गिरफ्तार

फतुहा। दूध के बकाए 400 रुपये को लेकर फतुहा थाना क्षेत्र के सुरंगापर गांव में गुरुवार देर रात तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फतुहा में हुए इस तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ हथियार भी बरामद किया है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अब तक की जांच में स्पष्ट है कि दोनो पक्षों के बीच पूर्व से भी भूमि विवाद था, लेकिन गुरुवार की रात हुई तीन लोगों की हत्या का तात्कालिक कारण दूध के बकाया 400 रुपए नहीं देने पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई थी। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप कुमार, 50 वर्षीय जय सिंह और शैलेश कुमार के रूप में हुई है। एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है। उपचार के लिए एनएमसीएच भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी, फतुहा डीएसपी सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में तनाव है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में गोतिया हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस…

प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि एक पक्ष से प्रदीप थे, जबकि दूसरे से जय सिंह थे। फिलहाल, वहां मौजूद पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि बकाया रुपये को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की बात सामने आ रही है। गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों के बीच बकाया राशि को लेकर एक साथ बैठाकर बातचीत कर विवाद को सुलझाने की बात भी हुई थी।

बात शुरू होने से पहले ही हुआ विवाद..

पंचायती भी होनी थी, लेकिन बात शुरू होने के पहले ही विवाद हो गया। फिलहाल, पुलिस बकाया के साथ ही जमीनी विवाद के बिन्दुओं पर भी जाँच कर रही है। इधर, घटना के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000