एक परिवार में 4 लोंगो की एक साथ मौत; अलग-अलग जगह से मिली लाशें, सुसाइड या मर्डर?

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की अलग-अलग जगह पर लाशें मिलीं। माता-पिता का शव जहां घर में फंदे से लटका मिला तो वहीं दो बेटों का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल-दहला देने वाली घटना घटी।

यहां एक ही परिवार के चार लोगों की अलग-अलग जगह पर लाशें मिलीं। दो सगे भाइयों का शव रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था, जबकि माता-पिता का शव घर में फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतकों की पहचान रमेश होनाजी लखे (51), राधाबाई लखे (44) और उनके दो बेटे बजरंग लखे (22) और उमेश लखे (25) के रूप में हुई। फिलहाल अभी तक पुलिस की जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि चारों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या की है या इनकी हत्या हुई है? मामला नांदेड़ जिले के मुदखेड़ तहसील के जवळा मुरार गांव का है।

रमेश होनाजी लखे का जवळा मुरार गांव में ही घर है। वह अपनी पत्नी राधाबाई लखे व दो बेटे बजरंग लखे और उमेश लखे के साथ गांव में ही रहते थे। बीते बुधवार को रमेश होनाजी लखे सहित परिवरा के चारों सदस्यों की मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि दोनों बेटे बजरंग लखे और उमेश लखे का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा था। शवों को देखकर लग रहा था कि ट्रेन से कटकर इनकी मौत हुई है।

फंदे से लटकता मिला माता-पिता का शव

वहीं रमेश होनाजी लखे और उनकी पत्नी राधाबाई लखे का शव घर में फंदे से लटका मिलागांव वालों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दीसूचना मिलते ही सबसे पहले पुलिस टीम जवळा मुरार गांव पहुंचीघर के अंदर दाखिल हुई तो देखा कि रमेश होनाजी लखे और राधाबाई लखे का शव फंदे से लटक रहा थावहीं दोनों बेटे लापता थादोनों की तलाश शुरू की गई तो मुगट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों के शव पड़े मिलेएक साथ एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया

चारों का एक साथ सुसाइड या मर्डर?

आनन-फानन में नांदेड़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और थाना पुलिस से घटना की जानकारी ली पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियापुलिस की शुरुआती जांच में इनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पायागांव वालों से पूछताछ में पता चला कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा थाकिसी तरह चारों का गुजर-बसर होता था हो सकता है कि इसी वजह से चारों ने जान दे दी हो वहीं कुछ गांव वालों ने हत्या की ओर भी इशारा कियाफिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है

एक बेटा MNS का तालुका उपाध्यक्ष रह चुका

गांव वालों ने बताया कि रमेश होनाजी लखे के परिवार में केवल चार सदस्य थेअब एक भी सदस्य नहीं बचा हैमाता-पिता और दोनों बेटों की मौत हो चुकी हैगांव वालों ने बताया कि रमेश होनाजी लखे का बड़ा बेटा उमेश लखे MNS मुदखेड़ का पूर्व तालुका उपाध्यक्ष रह चुका थाउमेश सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से शामिल होता थाइस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया

SP अबिनाश कुमार ने दी जानकारी

नांदेड़ SP अबिनाश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की SP अबिनाश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही DSP अर्चना पाटिल, बारड पुलिस स्टेशन की पीआई और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचेउन्होने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही हैहालांकि हमारी पुलिस टीम जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000