दहेज के लिए चार महीने की गर्भवती महिला की निर्मम हत्या, पति और सास गिरफ्तार

बेतिया में गर्भवती महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है। मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखी छापर गांव का है। बताया जाता है चार महीने की गर्भवती विवाहिता को दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दिया है। वहीं, आरोप में मृतका के पति और उसके सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान मुकेश सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सुधा देवी के रूप में की गई है। मृतका के पिता चनपटिया गांव निवासी अमर किशोर सिंह ने बताया कि मैं अपनी बेटी की शादी छह साल पहले मुकेश सिंह के साथ किया था। कुछ दिनों तक मेरी बेटी का दांपत्य जीवन खुशी पूर्वक बीता। बाद में मेरी बेटी के पति तथा उसके ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे। मेरे द्वारा दहेज नहीं देने जाने पर मेरे बेटी के साथ हमेशा मारपीट तथा प्रताड़ित किया जाता था।

मामले में कई बार पंचायत भी किया गया। पंचायत करने के बाद मामला जस का तस रहा। मामले में एक बार गोपालपुर थाने में भी पंचायती हुई थी। बुधवार देर रात मेरे दामाद के पिता के नंबर से फोन आया और बताया गया कि आपकी बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई है, आप जल्दी आइए। सूचना मिलने के बाद जब मैं अपनी बेटी के ससुराल पहुंचा तो वहां पर कोई नहीं था। उसके ससुराल वाले मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दिए थे और घर छोड़कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी को दो बच्चे हैं, और वह चार महीने की गर्भवती थी। उसके ससुराल वाले एक साथ दो लोगों की हत्या कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इधर, गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति मुकेश सिंह और उसके सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कर मृतका के पति और उसके सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्ज में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000