पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,बिस्तर में लपेटकर शव,दोनों हुए फरार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव विकासनगर मजरा राजापुर बेनी में ग्रामीण की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप उसकी पत्नी और बेटे पर लगा है। गांव के एक अन्य युवक के शामिल होने की बात भी कही जा रही है। बताया गया है कि पत्नी पति की शराब पीकर गाली-गलौज करने की आदतों से परेशान थी। हत्या के बाद आरोपी पत्नी और बेटे शव घर में छोड़कर भाग गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने प्रधान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी और बेटे पर केस दर्ज किया गया है। गांव राजापुर बेनी निवासी रीतराम (45) का बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पत्नी सुनीता और बेटे लखेंदर से विवाद हो गया।

कुछ देर बाद वह घर से थोड़ी दूर पर रहने वाले युवक से विवाद करने लगा। बताया गया है कि गाली-गलौज और मारपीट से परेशान पत्नी सुनीता, बेटे लखेंदर ने रीतराम की लाठी-डंडों से पीटा। इससे उसके सिर में चोट लगी। वह मौके पर ही गिर गया।कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि सिर में चोट लगने और इलाज न मिल पाने से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद मृतक की पत्नी और बेटा घर से भाग गए। सुबह ग्राम प्रधान सुधीर सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता, पुत्र लखेंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

मृतक को बिस्तर पर लिटाकर चले गए आरोपी…

ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार पिटाई के बाद जब रीतराम गिर गया तो आरोपियों ने उसे घर के अंदर बिस्तर पर लिटा दिया। मौके पर गिरे खून को साफ किया और चले गए। सुबह देर तक जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने प्रधान को सूचना दी। 

शराब के नशे में करता था विवाद…

बताया जा रहा है कि रीतराम शराब के नशे का आदी था। वह शराब पीकर आए दिन विवाद करता था। पत्नी और बेटे को पीटता था। बृहस्पतिवार शाम भी वह शराब पीकर पहुंचा था। पहले पत्नी से गाली-गलौज की। थोड़ी देर बाद पड़ोस में रहने वाले युवक से गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ी तो पत्नी और बेटे ने उसकी हत्या कर दी। मारपीट में एक अन्य युवक के शामिल होने की बात भी सामने आई है। मगरेना निवासी मृतक के भांजे सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। रिश्तेदारों ने बताया कि सूचना पर लोग घर पहुंचे। बताया कि रीतराम की पत्नी से उन लोगों के संबंध अच्छे नहीं रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि रीतराम चार दिन पहले ही गाजियाबाद से काम करके वापस आया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000