चार साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद हत्या, पुलिस पहुंची तो लाश नोच रहे थे कुत्ते, नाबालिग सहित 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मासूम बालिका से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या में पुलिस ने मुर्गी फार्म संचालक युवक शाहिद को जेल भेज दिया। घटना में शामिल बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया। दोनों के खिलाफ बालिका के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या व शव को ठिकाने लगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। दरअसल, कंपिल थाना क्षेत्र के एक कपड़ा व्यापारी नूरुल की चार वर्ष की बेटी अपनी सहेलियों के साथ सुबह 9 बजे खेलने गई थी। उसी दौरान मुर्गी फार्म संचालक शाहिद अपने बाल अपचारी दोस्त के साथ मासूम बालिका को बहला कर खेत में ले गया। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को अरहर के ढेर के पीछे छिपा दिया। दोनों वहां से भागकर गांव में छिप गए।

शाम 7 बजे बालिका का शव खेत में पड़ा मिला। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के मामले में गांव के शाहिद व बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शाहिद व बाल अपचारी को रात में ही पकड़ लिया था। एसपी विकास कुमार ने बताया कि बालिका से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोपी मुर्गी फार्म संचालक शाहिद व उसके बाल अपचारी साथी को पकड़ लिया। दोनों ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने शाहिद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000