चार साल बाद जमानत पर आए बाहर हत्यारे ने मां-बेटे की कर दी हत्या

पलक्कड़। केरल के पालक्कड़ जिले में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। केरल पुलिस ने दावा किया है कि यह हत्या लंबे समय से चली आ रही रंजिश वजह से हुई है। इस मामले में पड़ोसी चेंथामारा (58) ने 72 साल की लक्ष्मी और उनके 53 साल के बेटे सुधाकरण की दिनदहाड़े हत्या कर दी। पुलिस ने चेंथामारा को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, उसे हत्या को लेकर कोई पछतावा नहीं था, बल्कि अपने कृत्य से प्रसन्न ही दिखा। पलक्कड़ के एसपी अजीत कुमार ने बताया कि चेंथामारा को भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच पुरानी दुश्मनी…

पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच पुरानी दुश्मनी थी। चेंथामारा को शक था कि पीड़ित परिवार की वजह से ही उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश पहले से बनाई गई थी और आरोपी ने हत्या के लिए हथियार भी खरीदकर रख लिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए चेंथामारा जंगल में छिप गया था और 24 घंटे तक वह पुलिस को चकमा देता रहा।

कैसे पकड़ा गया आरोपी…

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह इलाके को अच्छी तरह जानता था और छिपने की जगहों से वाकिफ था। वह पुलिस के तलाशी अभियान को छिपकर देख रहा था। भूख लगने के कारण वह अपने घर की ओर आया, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जमानत पर आया था बाहर…

चेंथामारा इस हत्याकांड को अंजाम देते समय जमानत पर बाहर था। इससे पहले साल 2019 में उसे सुधाकरण की पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

नेम्मारा पुलिस पर आरोप…

कांग्रेस पार्टी और सुधाकरण के बच्चों ने नेम्मारा पुलिस पर आरोप लगाया है कि स्थानीय लोगों और परिजनों की शिकायतों के बावजूद उसने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि पुलिस को पता था कि चेंथामारा जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर गांव लौट आया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000