उत्तरप्रदेशअपराधफर्रुखाबाद बहन को छेड़ने वाले दोस्त को मारकर खेत में दफनाया:9 महीने बाद मिला कंकाल By Pratibha Rajdar Last updated Apr 2, 2026 987 फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस और एक हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित अभियुक्त सुरजीत के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के अनुसार, सुरजीत एक व्यक्ति की हत्या कर शव को खेत में छिपाने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह गांव के पास एक पुलिया के नीचे छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख सुरजीत ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो सुरजीत के पैर में लगी। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल वसीम भी घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से सुरजीत को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। 987 Share