प्रतापगढ़ कोर्ट को ई-मेल कर बम से उड़ाने की धमकी:जिला जज के पास आया मैसेज

प्रतापगढ़ जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद न्यायिक और पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 1 बजे जिला जज के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक संदेश प्राप्त हुआ। इसमें आज दोपहर 1:30 बजे न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सुबह ईमेल देखने के बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने जिला न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर बुलाया गया और पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बावजूद, सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है और आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है।

वहीं, साइबर टीम को ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000