उत्तरप्रदेशकानपुर नगर गांजा तस्कर राजा रब्बानी और उसका भाई गब्बर छह माह के लिए जिला बदर By Pratibha Rajdar Last updated Jul 30, 2025 238 गांजा तस्करी और पुलिस पर हमला करने के आरोपी राजा रब्बानी व उसका भाई गब्बर छह माह के जिलाबदर घोषित हो गया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों के घरों के बाहर डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा किए। दोनों को शहर की सीमा के बाहर छोड़ दिया। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुढ़िया घाट निवासी राजा रब्बानी और उसका भाई गब्बर रब्बानी गांजा तस्करी के आरोपी हैं। उनके खिलाफ हत्या क प्रयास, मारपीट, धमकी देना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। पिछले साल राजा के घर पर पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ था। घटना में पुलिस ने राजा रब्बानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार की दोपहर जाजमऊ पुलिस बुढ़िया घाट स्थित राजा रब्बानी के घर पहुचीं। जहां पर पुलिस ने मुनादी पिटवाई। पुलिस ने दोनों उन्नाव और कानपुर सीमा पर छोड़ दिया। समाचार 238 Share