नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला

पटना। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से जारी ‘अवकाश कैलेंडर साल-2024’ में ‘हिंदू त्योहारों पर मिलने वाली छुट्टियों’ में कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने अवकाश तालिका के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया मंच पर साझा किए हैं। उनमें से कइयों ने नाराजगी भरे बयान भी जारी किये हैं। राज्यसभा सदस्य और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शिक्षा विभाग का सोमवार देर रात का संबंधित आदेश नीतीश सरकार द्वारा हिंदू भावनाओं पर कुठाराघात है। हम इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं, अन्यथा लोग इसके विरोध में सड़कों पर उतरेंगे।

सुशील मोदी का हमला…

सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि सबसे लोकप्रिय हिंदू देवताओं भगवान राम और भगवान कृष्ण से क्रमश: जुड़ी छुट्टियां- रामनवमी और जन्माष्टमी- खत्म कर दी गई हैं, जबकि मुस्लिम त्योहारों पर छुट्टियों की संख्या बढ़ा दी गई है। मुस्लिम बहुल इलाकों में विद्यालयों को शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रखने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, हिंदुओं को रामनवमी और जन्माष्टमी के अलावा रक्षाबंधन, महाशिवरात्रि और अनंत चतुर्दशी की छुट्टियों से भी वंचित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी सोचते हैं कि वे हिंदुओं को जाति के आधार पर विभाजित कर सकते हैं और मुस्लिम तुष्टीकरण करके बच सकते हैं।

नीतीश सरकार पर हमला…

बिहार भाजपा के पूर्व प्रमुख एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार-नीत सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना नीतीश कुमार जी तुरंत बंद करें। राय ने कहा कि जिस तरह से हिंदुओं के पर्व-त्योहार के मौके पर राज्य सरकार छुट्टियां रद्द कर रही है और मुस्लिम त्योहारों पर छुट्टियां घोषित कर रही है, उससे ऐसा लगता है कि यह बिहार को इस्लामीकरण की ओर ले जाने की साजिश है तथा इस साजिश के सूत्रधार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव हैं, लेकिन बिहार की जनता इसको कतई स्वीकार नहीं करेगी।

नित्यानंद राय का बयान…

उजियारपुर से सांसद राय ने कहा कि मुसलमानों के लिए तुष्टीकरण की नीति अपनाना बिहार सरकार की सोची समझी साजिश का हिस्सा है.. अंग्रेजों की तरह ही नीतीश कुमार की भी ‘बांटो और राज करो’ की नीति नहीं चलेगी..। बिहार के लोग समझदार हैं, आपकी साजिश देख रहे हैं एवं समझ भी रहे हैं। हिंदुओं पर जो चोट आप कर रहे हैं, इसका करारा जवाब बिहार के हिंदू देंगे। महागठबंधन के कुछ नेताओं ने स्वीकार किया है कि उन्हें शिक्षा विभाग का यह कदम मंजूर नहीं है और वे चाहेंगे कि इसमें संशोधन किया जाए।

जेडीयू की ओर से सफाई…

पूर्व शिक्षा मंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा कि विभाग को परंपराओं को स्वीकार करना चाहिए था। मुझे यकीन है कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में एक बार मामला (माननीय) आने के बाद, इसमें पहले की भांति ही संशोधन सुनिश्चित किया जाएग।’’ हालांकि, चौधरी ने यह कहते हुए भाजपा को लताड़ लगाई कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा के पास ही हिंदुओं और उनकी आस्था का पेटेंट है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, “हालांकि हम भाजपा के प्रलाप को बहुत ही कम महत्व देते हैं। शिक्षा विभाग एक कैलेंडर वर्ष में 60 से अधिक छुट्टियों की अनुमति नहीं देता है, फिर भी छुट्टियों के मामले में स्वाभाविक रूप से कुछ समायोजन किया जाना चाहिए। किसी को भी दशहरा, दिवाली, होली और छठ पर छुट्टियों से वंचित नहीं किया जा सकता। विभाग को रक्षाबंधन पर छुट्टी घोषित करने पर पुनर्विचार करना चाहिए।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में भीषण हादसा: सफाईकर्मियों से भरी पिकअप पलटी, 17 घायल, 8 की हालत गंभीर     |     यूपी विस उपचुनाव: फूलपुर पर क्यों अटकी कांग्रेस की सूई, प्रियंका की क्या बात मानेंगे अखिलेश     |     कभी गाड़ी पलटी गई, तो कभी बाइक, असद अहमद से लेकर विकास दुबे तक चर्चित एनकाउंटर पर एक नजर     |     अमेरिका का दावा, पूर्व रॉ अधिकारी ने रची सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की साजिश     |     ईरान की फायजा ने मुरादाबाद के दिवाकर से किया प्रेम विवाह, फायजा को भारत छोड़ने की धमकी, दोनों को जान का खतरा     |     यूपी रोडवेज बस चालकों को दिवाली तोहफा, नई वर्दी में नजर आएंगे ड्राइवर और कंडक्‍टर     |     पूर्व सभासद की नातिन का अपहरण, सिर कूचकर और गला काटकर हत्या     |     सवारियों से भरी बस शारदा नदी में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000