शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले के नालछा थाने के ग्राम जामनघाटी में धार-गुजरी मुख्य मार्ग के पास स्थित पहाड़ी पर दो दिन पूर्व अज्ञात युवती की लाश मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो मामला हत्या का निकला। युवती का प्रेमी ही उसका हत्यारा निकला। शादी करने का दबाव बनाने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की उसी के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 26 नवंबर को ग्राम जामनघाटी के सरपंच मकेश गिरवाल ने नालछा थाने पर सूचना दी कि जामनघाटी में धार-गुजरी मुख्य मार्ग के पास स्थित पहाड़ी पर युवती का शव पड़ा है। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ है। सूचना पर नालछा थाना पुलिस व एसडीओपी मोनिका सिंह मौके पर पहुंचे। मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतका की पहचान 18 वर्षीय पूजा पुत्री रमेश निवासी ग्राम दाबड़ थाना धरमपुरी की रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

आरोपित नहीं करना चाहता था शादी….

मामला गंभीर होने पर एसपी मनोज सिंह, एएसपी डा. इंद्रजीत बाकलवार व एसडीओपी सिंह ने थाना प्रभारी नालछा को आरोपित का पता लगाने के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने जांच में पाया कि पूजा की हत्या उसके प्रेमी रवींद्र पुत्र पातालसिंह जमरा निवासी ग्राम कछादड़ ने की है। पूजा व रवींद्र के बीच प्रेम संबंध थे। इसी के चलते पूजा रवींद्र को शादी के लिए कह रही थी, जबकि आरोपित रवींद्र, पूजा से शादी नहीं करना चाह रहा था।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार….

रवींद्र पर पूजा शादी के लिए दबाव बनाने लगी। इससे तंग आकर योजनाबद्ध तरीके से आरोपित रवींद्र बाइक पर बैठाकर पूजा को घटनास्थल ग्राम जामनघाटी स्थित पहाड़ी पर ले गया, जहां उसी के दुपट्टे से पूजा का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित रवींद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले के पर्दाफाश में निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान, एसआइ नरपत जमरा, एएसआइ सतीश वर्मा, प्रधान आरक्षक युवराज रत्नाकर, हरि सिंह, धर्मेश, आरक्षक श्याम, राहुल, नरेन्द्र व महेन्द्र का सहयाेग रहा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000