रांची से लापता लड़की लखनऊ में बरामद, ट्रक ड्राइवर ने रेप कर फेंका

झारखंड के रांची से पिछले महीने लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने आखिरकार उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस केस में अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के साथ बलात्कार किए जाने और अगवा किए जाने की बात भी सामने आई है। दरअसल, रांची की 13 वर्षीय लड़की को तमार थाना पुलिस ने लखनऊ से बरामद किया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 24 दिन पहले की है। जब 16 अगस्त को वो लड़की अपने स्कूल तो गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। घरवालों ने उसे सब जगह तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने जाकर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। तमार थाने के प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि लड़की से पूछताछ में पता चला है कि 16 अगस्त को एक युवक उसे अपने साथ बुंडू बस स्टैंड ले गया था और बाद में एक दूसरा युवक उसे अपने साथ पटना ले गया, लेकिन वो शख्स फिर उसे पटना में ही एक ट्रक में छोड़कर भाग गया। इसके बाद उस ट्रक के चालक ने उस नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया और वही ट्रकवाला उसे लखनऊ में फेंक कर चला गया। एसएचओ रोशन कुमार ने आगे बताया कि पुलिस ने रविवार को दर्ज एफआईआर के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उसके बयान से कई कड़ियां गायब हैं। वे विभिन्न माध्यमों से उन्हें जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मामला बलात्कार और मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के अलावा POCSO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रति भान सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि उनकी टीम ने जांच शुरू कर दी है और एफआईआर में पीड़िता द्वारा किए गए दावों की पुष्टि कर रहे हैं। उधर, बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार इस मामले में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद से पूरे मामले पर नज़र रख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि लड़की को पटना में एक ट्रक ड्राइवर को बेच दिया गया था। उनका दावा है कि लड़की को 20 अगस्त के दिन स्थानीय पुलिस ने लखनऊ में पाया था। फिर उन्होंने बिना कोई एफआईआर दर्ज किए उसे लखनऊ के राजकीय बालिका गृह को सौंप दिया था। अब इस मामले की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000