प्रेमी को मारने की सपेरे संग साथ मिल बनाई योजना,सपेरे ने पुलिस के सामने खोल दी पोल... अपराधउत्तराखंड साँप से डसवाकर प्रेमिका ने करवाई प्रेमी की हत्या,सपेरे ने पुलिस के सामने किया खुलासा By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 20, 2023 564 उत्तराखंड के हलद्वानी में कथित तौर पर एक युवक की सांप से डसवाकर हत्या करवाई गई है। पुलिस के मुताबिक हत्या उस व्यक्ति की गर्लफ्रेंड ने करवाई है। अपने दोस्तों और एक सपेरे के साथ मिलकर। इस हत्या में कुल पांच आरोपी शामिल हैं। जिनमें से पुलिस ने सपेरे को गिरफ़्तार कर लिया है। अन्य चार आरोपी फ़रार हैं। युवक का शव पुलिस को 15 जुलाई को मिला था। 18 जुलाई को जांच के बाद पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 15 जुलाई को पुलिस को हलद्वानी के तीनपानी इलाके के पास कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। संदिग्ध हालत में युवक के पैर पर सांप के काटने का निशान भी था। शव की पहचान स्थानीय बिज़नेसमैन अंकित चौहान के रूप में हुई। 17 जुलाई को अंकित के परिवारवालों ने पुलिस में FIR दर्ज़ करवाई थी। पुलिस में IPC की धारा 369/23 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। SP पंकज भट्ट ने आगे बताया कि शुरुआत में, पुलिस ने सोचा कि मौत शायद कार के बंद होने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड के बढ़ने की वजह से हुई है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच का एंगल चेंज कर दिया। जांच में पता चला कि घटना 14 जुलाई की है। 564 Share