प्रेमिका ने जूस में जहर मिला की प्रेमी की हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

तिरुवनन्तपुरम। केरल की एक अदालत ने 24 साल की एक युवती को अपने प्रेमी की हत्या के जुर्म में मौत की सजा सुनाई है। यह हत्या दो साल पहले साल-2022 में हुई थी। नेय्याट्टिंकारा अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय ने सोमवार को ग्रीष्मा को फांसी और उसके चाचा निर्मलकुमारन नायर को तीन साल की जेल की सजा सुनाई। ग्रीष्मा ने अपनी पढ़ाई-लिखाई और पहले कभी कोई अपराध न करने का हवाला देकर कम सजा की मांग की थी। उसने यह भी कहा कि वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है, इसलिए उसे कम सजा मिलनी चाहिए।

अदालत ने 586 पन्नों के फैसले में कहा कि अपराध इतना गंभीर है कि दोषी की उम्र पर विचार करने की कोई जरूरत नहीं है। साल-2022 में, ग्रीष्मा ने अपने प्रेमी शेरोन राज की हत्या कर दी थी। शेरोन राज तिरुवनंतपुरम जिले के परस्सला के रहने वाले थे। ग्रीष्मा ने अपने चाचा की मदद से शेरोन को जहर देकर मार डाला था। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि शेरोन उससे शादी करने का दबाव डाल रहा था, जबकि ग्रीष्मा की शादी कहीं और तय हो चुकी थी। अदालत ने ग्रीष्मा की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए उम्र कोई मायने नहीं रखती। अदालत ने ग्रीष्मा के चाचा को सबूत मिटाने में मदद करने का दोषी पाया।

जानें क्या है पूरा मामला…

अपनी शादी की तारीख नजदीक आते देख ग्रीष्मा ने शेरोन को मारने की योजना बनाई। उसकी शादी तय होने के बाद भी उसका रिश्ता जारी था। 4 अक्टूबर साल-2022 को अपनी शादी से लगभग एक महीने पहले ग्रीष्मा ने शेरोन को अपने घर बुलाया और उसे एक आयुर्वेदिक औषधि पिलाई। इसमें उसने कुछ जहरीला पदार्थ मिला दिया था। आयुर्वेदिक काढ़ा आमतौर पर कड़वा होता है, इसलिए शेरोन को कुछ असामान्य नहीं लगा। हालांकि, ग्रीष्मा के घर से निकलने के बाद उसे बेचैनी होने लगी और उस रात कई बार उल्टियां हुईं।

अस्पताल में तोड़ा दम…

इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 25 अक्टूबर को 23 वर्षीय शेरोन की तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान कई अंगों के काम करना बंद कर देने से मृत्यु हो गई। अपनी मृत्यु से पहले उसने संदेह जताया था कि उसे ग्रीष्मा ने जहर दिया है और उसने एक दोस्त को बताया था कि उसने उसे धोखा दिया है। उसकी मौत के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ग्रीष्मा को 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000