प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को बुलाया, पहले पिलाई कोल्ड ड्रिंक फिर बरसाए लाठी-डंडे उतारा मौत के घाट

उन्नाव में लड़की के घरवालों ने उसके प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद आरोपी घर से भाग गए। युवक की 9 जुलाई को शादी होनी थी। लड़के के पिता ने कहा, शुक्रवार दोपहर को लड़की के घरवालों ने बेटे को फोन करके बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद उन्होंने उसे लाठी-डंडों से इतना मारा कि वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसका सिर फाड़ दिया। सूचना पर लड़के के घरवाले मौके पर पहुंचे। बेटे का शव पड़ा देख हंगामा करने लगे। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने प्रेमिका के पिता को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र का है।

खेत पर दोनों को देखकर घरवालों ने पकड़ा…

बसधना गांव में सहदेव नाई रहते हैं। उनका 22 साल का बेटा आशीष शुक्रवार दोपहर पड़ोस के ही गांव में रहने वाली एक 16 साल की एक लड़की से मिलने पहुंचा था। दोनों खेत पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी बीच दोनों को लड़की के घर वालों ने देख लिया। वे लोग चिल्लाने लगे, तो आशीष भागने लगा। मगर, लड़की के घरवालों ने आशीष को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पीटने लगे। उसे लाठी-डंडों से इतना मारा कि खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर पड़ा।

घरवाले शव को अस्पताल से गांव लेकर आए और करने लगे हंगामा…

आशीष के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे मृत समझकर आरोपी मौके से भाग निकले। इसी बीच आसपास के लोगों ने आशीष के घरवालों को बेटे पर हमले की जानकारी दी, तो वे लोग मौके पर पहुंचे। घरवाले उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आशीष की मौत हो गई। इसके बाद घरवाले शव लेकर गांव आ गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने भरोसा दिया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी।

आरोपियों की तलाश के लिए बनाई टीम…

गंगा घाट कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति ने मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही आशीष के पिता से भी जानकारी ली। लड़की के पिता को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। मृतक के पिता सहदेव ने बताया कि उसके बेटे को फोन करके लड़की के घरवालों ने बुलाया। कोल्ड ड्रिंक पिलाई। वहां उसकी बहस होने लगी। फिर लड़की के घर वालों ने बेटे को पीट-पीट कर मार डाला। हमें सूचना मिली तो भागकर वहां पहुंचे। देखा, वहां मेरा बेटा खून से लथपथ पड़ा है। उसके सिर पर किसी भारी चीज से मारने के निशान थे। हम उसे लेकर अस्पताल गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000