मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आवास और अंदर 10 मंत्री, मीटिंग में सीनियर अफसर भी रहे मौजूद; सबको मिल गया ‘ऑर्डर’

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में कई विभागों के आला अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस क्रम में उन्होंने यह निर्देश दिया कि जो काम बच गए हैं उनकी प्राथमिकता तय कर उसे तेजी से पूरा करें। मुख्यमंत्री ने यह हिदायत दी कि लोगों की समस्याओं का समाधान पूरी संवेदनशीलता व पारदर्शिता के साथ किया जाए। मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों की अद्यतन स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री की बैठक मे एक प्रेजेंटेशन दिया।

कृषि, बिजली, सिंचाई व सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं का लिया अपडेट…

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-2 के तहत जो भी काम बचे हुए हैं उस काम को तेजी से पूरा करें। सभी जगहों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। हर घर नल का जल का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो तथा इसके अनुरक्षण का ठीक ढंग से हो इसका ध्यान रखा जाए। हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए जो कार्य योजना बनी है उसका काम जल्दी से पूरा किया जाए ताकि कृषि कार्य में सुविधा हो। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी निर्देश दिया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने तथा कृषि फीडर के कनेक्शन के काम को तेजी से पूरा करें। सभी जिलों में उद्योगों की स्थापना की बात कही। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी को मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम करें। वहीं खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि इन्हें पंचायत स्तर तक सुविधाएं मिलनी चाहिए।

उप मु्ख्यमंत्री सहित कई विभागों के मंत्री व आला अधिकारी रहे मौजूद…

मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, नीरज कुमार सिंह, नीतीश मिश्रा, नितीन नवीन, रत्नेश सदा, सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार। डीजीपी आरएस भट्टी, विकाल आयुक्त चैतन्य प्रसाद, मुख्य मंत्री के प्रधान सचिव डा. एस सिद्धार्थ, गृह, स्वास्थ्य व पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य. सचिव प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार व कई अन्य आला अधिकारी भी मौजूद थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000