घर में घुसकर प्रेमिका का कत्ल… प्रेमी को युवती के परिवार ने मार डाला, तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। धर्म परिवर्तन कराने के बाद भी प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक से विवाह नहीं कराया। युवती का दूसरी जगह निकाह कर दिया गया। इससे नाराज युवक ने रविवार की रात प्रेमिका के घर में घुसकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। बेटी की चीख सुनकर जागे परिवार वालों ने युवक को लाठियों से पीटकर मार डाला। पैलानी थाना क्षेत्र के महावरा गांव की जकरीन (23) की मां हाजरा ने बताया कि रविवार की रात उनकी अपने कमरे में सो रही थी। उसी समय सबादा गांव निवासी राहुल वाल्मीकि उर्फ मुर्शीद (27) रात करीब डेढ़ बजे छत का जाल हटाकर उसके कमरे में घुस गया। बातचीत और विवाद के बाद उसने जकरीन के सीने और हाथ में चाकू मार दिया। बेटी के चीखने पर वह जाग गईं। बेटी को लहूलुहान देखकर उन्होंने शोर मचाया। इस पर घर के अन्य लोग आ गए। आक्रोशित परिजनों ने उसे लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया।

प्रधान की सूचना पर रात करीब तीन बजे पुलिस ने युवक और युवती को जसपुरा सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया। राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब आधे घंटे बाद ही उसकी भी मौत हो गई। हाजरा ने बताया कि रविवार को ही बेटी ससुराल से मायके आई थी।
घटना की जानकारी पर डीआईजी अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एहतियात के तौर पर सबादा गांव में आरोपी राहुल और महावरा गांव में युवती के घर पर पुलिस तैनात की है।

जकरीन की मां, बहन और चाचा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

राहुल के पिता गया प्रसाद वाल्मीकि ने बताया कि रात करीब नौ बजे बेटा राहुल और वह खाना खाकर सो गए थे। रात में किस समय राहुल महावरा पहुंचा, उन्हें नहीं पता। उन्होंने जकरीन की मां, बहन और चाचा के खिलाफ पैलानी थाने में राहुल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जाता है कि दोनों में तीन साल से प्रेम-प्रसंग था। राहुल को युवती और उसकी मां ने निकाह का आश्वासन दिया था। इस पर उसने धर्म परिर्वतन भी कर लिया था। इसके बाद भी जकरीन का निकाह राहुल से न कराकर शहर कोतवाली के परशुराम तालाब निवासी युवक से करा दिया गया। इसी से राहुल आक्रोशित था।
महावरा गांव में युवक ने युवती को चाकू मार दिया। आक्रोश में युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। दोनों की मौत हो गई है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।-अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, बांदा

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000