दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर में घुसी बाइक तीन छात्रों की मौत

दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बाइक सवार तीन छात्रों की बाइक कंटेनर में घुसने से मौत हो गई। एक ही गांव के तीनों छात्र की मौत से आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया। सभी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने तीनों शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन छात्रों की मौत की सूचना पर एसएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एक छात्र के पिता की ओर से चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तीन छात्रों की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया एवं सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

जनपद अमरोहा के थाना क्षेत्र डिडौली के गांव हसनपुर कला के निवासी शोभित कुमार पुत्र प्रमोद उम्र 20 वर्ष, अमित पाल पुत्र दिनेश कुमार उम्र 22 वर्ष, शिवा भाटी पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 21 वर्ष पाकबड़ा से कपड़े खरीद कर अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली हाईवे पर लोधीपुर राजपूत से आगे सीएनजी पंप के सामने पहुंचे तभी वहां पर खड़े कंटेनर में उनकी बाइक पीछे से जा घुसी। बाइक के घुसते ही तीनों लोग बुरी तरह से लहूलुहान हो गए और वहीं सड़क पर गिर गए। एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पहुंची पाकबड़ा पुलिस ने तुरंत तीनों को दिल्ली रोड स्थित टीएमयू में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना से पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया। परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने तीनों के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन छात्रों की एक साथ मौत होने की सूचना पर सीओ हाईवे अंकित कुमार एवं एसएसपी सतपाल अंतिम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

शिवा भाटी एवं अमित पाल आईएफटीएम के बीएससी के प्रथम वर्ष के छात्र थे। शोभित कुमार हिंदू कॉलेज का द्वितीय वर्ष का छात्र था। अमित की तीन बहने अंजू, मंजू, संजू एवं एक भाई हर्ष पाल है।  शिवा की बहने आरती, सोनम, प्रीची एवं रीतू हैं। वह चार बहनों में अकेला सबसे छोटा भाई था। अकेला भाई होने की वजह से वह सभी का बहुत ही ज्यादा लाडला एवं दुलारा था। सभी उसको बहुत ज्यादा प्यार करते थे। दुर्घटना में उसकी मौत हो जाने से घर में मातम छा गया है सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।  शोभित के बहन सोनम एवं भाई राहुल है। वह तीनों में सबसे बड़ा था। परियों ने बताया कि वह अपने छोटे बहन भाई का बहुत ज्यादा ध्यान रखता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000