राजन तिवारी के विरुद्ध लखनऊ में दर्ज मुकदमे की पैरवी करेगी गोरखपुर पुलिस.... उत्तरप्रदेशगोरखपुर माफिया राजन तिवारी पर दर्ज मुकदमे की पैरवी करेगी गोरखपुर पुलिस, दारोगा की लगाई गई ड्यूटी By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 15, 2023 532 गोरखपुर। माफिया व पूर्व विधायक राजन तिवारी के विरुद्ध लखनऊ में दर्ज मुकदमे की पैरवी गोरखपुर पुलिस भी करेगी। मानिटरिंग सेल के नोडल अधिकारी एसपी साउथ ने इसके लिए एक दारोगा की ड्यूटी लगाई है। जिस दिन न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई होगी नामित दारोगा उपस्थित होकर पैरवी करने के साथ ही अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराएंगे। यह मामला गगहा, सोहगौरा गांव का रहने वाला माफिया राजन तिवारी जमानत पर छूटने के बाद बिहार के पूर्वी चंपारण, गोविंदगंज में है। गोरखपुर व लखनऊ में दर्ज मुकदमे में उसे सजा दिलाने के लिए पुलिस पैरवी कर रही है। गवाह से मुलाकात कर उन्हें तारीख पर पहुंचाने और गवाही कराने की जिम्मेदारी उस क्षेत्र के थानेदार को सौंपी गई है जहां वह रहते हैं। गोरखपुर में दर्ज मुकदमे की पैरवी एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह कर रहे हैं। samaachar 532 Share