मंदिर में तमंचे के साथ पकड़ा गया दुकानदार, क्राइम ब्रांच के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

गोरखनाथ बेटे के साथ गोरखनाथ मंदिर घूमने गए दुकानदार के बैग में तमंचा मिलने से हड़कंप मच गया। बेतिया (बिहार) के रहने वाले दुकानदार को हिरासत में लेने के बाद पुलिसकर्मियों ने गोरखनाथ थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। क्राइम ब्रांच व खुफिया एजेंसियों के साथ दुकानदार से एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई पूछताछ कर रहे हैं। दुकानदार का कहना है कि गलती से बेटे ने दूसरे का बैग उठा लिया है। यह है पूरा मामला बेतिया के रहने वाले सुबोध मिश्रा की आटो पार्ट की दुकान है। शुक्रवार को अपने 10 वर्षीय बेटे को घुमाने और खरीदारी करने वह शहर में आए थे। दुकान पर आर्डर देने के बाद शाम पांच बजे बेटे के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।

गेट पर तलाशी के दौरान सुबोध के बैग से 315 बोर का तमंचा मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को देने के साथ ही सुबोध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सुबोध ने बताया कि गलती से बेटे ने दूसरे बैग उठा लिया। इसमें तमंचा कैसे आया उसे जानकारी नहीं है। सुबोध से पूछताछ में मिली जानकारी को गोरखनाथ थाना पुलिस के साथ ही सुरक्षा व खुफिया एजेंसी तस्दीक कर रही हैं। देर रात मामले की जानकारी डीजीपी कार्यालय को भी दी गई। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सुबोध की बात सच है या उसकी मंशा कुछ और थी। तीन अप्रैल, 2022 को आतंकी मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था।

पुलिसकर्मियों ने मुर्तजा को गिरफ्तार कर लिया था। एटीएस की पूछताछ में मुर्तजा के आतंकी मंसूबों का पर्दाफाश हुआ था। इस मुकदमे में उसे फांसी की सजा हुई। इस घटना के बाद गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में चेकिंग के दौरान बेतिया के रहने वाले व्यक्ति के बैग से तमंचा मिला है। 10 वर्षीय बेटे के साथ वह मंदिर आया था। आरोपित को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000