विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद होली मिलन के अवसर पर अखिलेश यादव से मिले गुलशन, छविनाथ और रानीगंज विधायक डॉ आर के वर्मा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेे दी होली की शुभकामनाएं और डॉ आर के वर्मा को प्रतापगढ़ लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अभी से तैयारी करने के लिए दिया निर्देश

प्रतापगढ़। होली के त्यौहार पर लखनऊ पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, कुंडा से सपा उम्मीदवार रहे गुलशन यादव और रानीगंज के विधायक डॉ आर के वर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीनों नेताओं से उनका कुशल क्षेम पूछा और होली की शुभकामनाएं दीं। बता दें विधानसभा के चुनाव में कुंडा से सपा उम्मीदवार रहे गुलशन यादव के समर्थन में अखिलेश यादव ने जनसभा भी की थी। परन्तु गुलशन यादव को कुंडा विधानसभा क्षेत्र में कड़े मुकाबले में राजा भइया से 30 हजार से अधिक मतों से पराजय का सामना करना पड़ा है। पराजय के बावजूद भी समाजवादी परिवार गुलशन यादव के प्रदर्शन से काफी खुश है। खुद अखिलेश यादव ने गुलशन यादव की तारीफ की और उन्हें बधाई दी। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला अवसर है जब प्रतापगढ़ के तीन नेता एक साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने लखनऊ पहुंचे थे।

समाजवादी पार्टी ने 26 मार्च, 2022 को सपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। डॉ आर के वर्मा को समाजवादी पार्टी ने ऐन वक्त पर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। डॉ आर के वर्मा ने कड़े मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार धीरज ओझा को 26 सौ से अधिक मतों से पराजित कर रानीगंज सीट पर कब्जा जमाया है। प्रतापगढ़ सहित अन्य स्थानों पर जहाँ कुर्मी/पटेल/वर्मा मतदाताओं की अधिकता रही, वहाँ इस बार विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने नया प्रयोग कर सफलता अर्जित की है। प्रतापगढ़ जनपद में रानीगंज विधानसभा में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण यहाँ पर कांग्रेस के जयसिंह यादव और उप चुनाव में एक बार समाजवादी पार्टी के टिकट से श्याद अली विधायक निर्वाचित हुए हैं।

रानीगंज और पूर्व में बीरापुर नाम से रही विधानसभा में ब्राह्मण विधायक ही निर्वाचित होते रहे। परन्तु इस बार रानीगंज से डॉ आर के वर्मा जो दो बार से विश्वनाथगंज विधानसभा से अपना दल एवं अपना दल एस के टिकट पर भाजपा के सहयोग से विधायक निर्वाचित होते रहे, परन्तु इस बार डॉ आर के वर्मा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की साईकिल पर सवार हो गए और अखिलेश यादव ने उन्हें अंत में विश्वनाथगंज से टिकट न देकर रानीगंज विधानसभा के लिए टिकट दिया और उनका फार्मूला सफल भी रहा। जबकि बसपा के टिकट से वहाँ अजय यादव पिछड़ी जाति से एक उम्मीदवार पहले से चुनावी मैदान में डटा था। फिर भी समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव ने पिछड़ी जाति से डॉ आर के वर्मा को टिकट देकर नया प्रयोग किया। अपने प्रयोग में सफल अखिलेश यादव अब लोकसभा चुनाव-2024 के चुनाव के लिए अभी से उम्मीदवार तय कर दिए हैं। वह उम्मीदवार डॉ आर के वर्मा हैं।

जिस तरह भाजपा ने अपना दल एस से प्रतापगढ़ विधानसभा से विधायक रहते हुए संगम लाल गुप्ता को प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ाया और जीत जाने के बाद विधानसभा सदस्य पद से त्यागपत्र दे दिया, ठीक उसी फार्मूले पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव इस बार प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार रानीगंज के विधायक डॉ आर के वर्मा को बनाकर भाजपा का दाँव चलकर भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता की खटिया खड़ी करने की रणनीति अपनाने का निर्णय अभी से ले लिया है। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र की पाँचों विधानसभाओं में लगभग डेढ़ लाख मतदाता हैं और उसके साथ मुस्लिम और यादव मतदाता को जोड़ दिया जाए तो प्रतापगढ़ से पटेल/वर्मा/कुर्मी उम्मीदवार सपा के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार साबित होगा। चूँकि विधानसभा चुनाव में यह तय हो गया कि यादव अपनी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को मतदान करती है और मुसलमान सिफ्टिंग मतदाता के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। जो उम्मीदवार भाजपा को शिकस्त देने की स्थिति में होता है, मुसलमान मतदाता उस उम्मीदवार को अपना मतदान करता है, परन्तु पटेल/वर्मा/कुर्मी का सिद्धांत सिर्फ और सिर्फ स्वजातीय उम्मीदवार को मतदान करना होता है। इसलिए प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में रानीगंज विधायक डॉ आर के वर्मा सबसे बेहतर उम्मीदवार साबित होंगे।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000