क‍िराए पर रहने वाली लड़की से थे अवैध संबंध, लखनऊ में इंस्‍पेक्‍टर सतीश कुमार सिंह की गोली मारकर की गई हत्‍या

लखनऊ। कृष्णानगर के मानसनगर में पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह प्रयागराज में पीएसी की चतुर्थ बटालियन में तैनात थे। डीसीपी दक्षिणी विनीत जायसवाल समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की सुरागरशी के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस समेत छह पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। उधर, सतीश की पत्नी ने कई चौंकाने वाला खुलासा क‍िया है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह परिवार के साथ मानसनगर में रहते थे। वह दीपावली पर रविवार देर रात करीब दो बजे बहन के यहां से अपने घर लौटे थे। घर के पास ही अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से सतीश कुमार सिंह मौके पर गिर पड़े। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आस-पड़ोस के लोग और घरवाले दौड़े। आनन-फानन सतीश को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर डीसीपी, एडीसीपी शशांक सिंह, कृष्णानगर इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की पड़ताल की बदमाशों से जुड़े कई अहम साक्ष्य जुटाए। परिवारीजन ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास और मुख्य मार्ग पर लगे सीसी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया जाएगा।

रायबरेली के थे मूल निवासी…

रायबरेली के दुंडी मजरे भोजपुर के रहने वाले सतीश कुमार सिंह मानसनगर में 30 वर्ष से रह रहे थे। सतीश के पिता बाबूलाल सेवानिवृत्त बैंककर्मी हैं। बाबूलाल के तीन बेटों में सतीश सबसे छोटे थे। सतीश के बड़े भाई सुनील नगर निगम आगरा में तैनात थे। सुनील का परिवार इंदिरा नगर में रहता है। दिल का दौरा पड़ने से तीन साल पहले सुनील की मौत हो गई थी। मंझले भाई अजीत सिंह बाराबंकी में अध्यापक हैं। अजीत व सतीश का परिवार मानसनगर में रहता है।

अवैध संबंध थे, वीडियो वायरल करने की मिली थी धमकी…

साल-2007 में सतीश को नौकरी मिली थी। साल-2011 में उनकी शादी हुई थी। पत्नी के मुताबिक सतीश की पत्नी के मुताबिक श्रृंगार नगर में उनका एक और घर है। मकान में कुछ लड़कियां किराये पर रहती हैं। आरोप है कि उन्हीं लड़कियों में से किसी एक से सतीश का अवैध संबंध था। सतीश छुट्टी पर आते थे तो मानसनगर बहुत कम रहते थे। वह काम का बहाना बनाकर शृंगारनगर में ही रहते थे। उन्हीं लड़कियों के साथ सतीश की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी थी, जिसे प्रसारित करने की सतीश को धमकी मिल रही थी। सतीश हमेशा कहते थे कि शृंगारनगर का एक युवक उन्हें मारने की धमकी देता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000