इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर की दुकान में आग, लाखों का नुकसान, घर वालों ने किसी तरह भाग कर बचाई जान

रायबरेली के सलोन नगर के न्यू प्रीत इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में रविवार की रात भीषण आग ने जमकर तबाही मचाई। आग ने 10 मिनट के भीतर भयानक रूप ले लिया। वहीं, घटना की जानकारी पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। घर के सदस्यों ने पीछे के रास्ते से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया। सलोन कस्बे के मुख्य मार्ग पर आतम देव सिंह पुत्र गुरुबचन सिंह का मकान है।

उसी घर के दूसरे हिस्से में दलजीत सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसी मकान में ही गुरु कृपा इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर और न्यू प्रीत इलेक्ट्रॉनिक की अलग-अलग दुकान हैं। रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अचानक तेज विस्फोट के साथ आग ने दुकान समेत मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी के घर के बगल स्थित मनजीत सरदार और विजय सिंह के मकान में आग की लपटें फैल गईं।

इसके बाद सभी लोग घर के बाहर निकल कर भागे जबकि आतम देव सिंह के घर के दूसरे हिस्से में मौजूद दलजीत सिंह के परिवार के सदस्यों ने पीछे के रास्ते से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई । घटना की सूचना पर सलोन कोतवाल श्यामकुमार पाल और फायर टीम प्रभारी दमकल की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। इस बीच नगर के तमाम लोग टैंकर के पानी को लेकर आग बुझाते नजर आए। फायर टीम प्रभारी गोपी चंद मिश्रा ने बताया की इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाई की दुकान में 40 से 50 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार आतम देव सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर जलकर खाक हो गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000