नहीं होती जांच तो दहल जाता पूरा देश: 32 कारों से पूरे देश में धमाके करना चाहते थे आतंकवादी  

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी डॉ. शाहीन ने देश को दहलाने की साजिश के तहत मेवात में 60 से ज्यादा लड़ाके तैयार कर लिए थे। शाहीन इन्हें ट्रेनिंग दे रही थी। साथ ही, ब्रेनबॉश कर रही थी। एक पोस्टर जांच की दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस ने पूरे देश को दहलाने से बचा लिया।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के इस डॉक्टर माड्यूल ने 32 कारों में पूरे देश को दहलाने की साजिश रची थी। इसके लिए मेवात व आसपास के इलाकों में 60 से ज्यादा लड़ाके (स्लीपर सेल) तैयार किए गए थे। इनमें से ज्यादातर डॉक्टर व चिकित्सा पेशे से जुड़े हुए हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। फिलहाल, पुलिस ने मेवात व आसपास के इलाकों से 25 से ज्यादा युवकों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

डॉ. आदिल ने किया खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में देश विरोधी पोस्टर लगाया गया था। इसकी जम्मू-कश्मीर पुलिस व खुफिया विभाग ने जांच शुरू की और जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में डॉ. आदिल को 5 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सहारनपुर के एक अस्पताल में नौकरी कर रहा था। इसके बाद मौलवी इरफान अहमद को गिरफ्तार किया गया। आदिल ने ही जांच एजेंसियों के सामने शाहीन और अन्य डॉक्टरों के नाम लिए। इसके बाद फरीदाबाद में 9 नवंबर को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ।

नहीं होती जांच तो दहल जाता देश

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, देश के दहलाने से बचाने का पूरा श्रेय जम्मू-कश्मीर पुलिस को दिया जाएगा। पोस्टर चिपकाने की तफ्तीश नहीं होती तो कई जगह धमाके हो सकते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में ये खतरनाक साजिश सामने आई है कि ये 32 कारों में पूरे देश में धमाके करना चाहते थे। 

डॉ. शाहीन दे रही थी ट्रेनिंग 

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी डॉ. शाहीन ने देश को दहलाने की साजिश के तहत मेवात में 60 से ज्यादा लड़ाके तैयार कर लिए थे। शाहीन इन्हें ट्रेनिंग दे रही थी। साथ ही, ब्रेनबॉश कर रही थी। इनमें ज्यादातर लोग अल-फलाह यूनिवर्सिटी से किसी न किसी तरीके से जुड़े हुए हैं। स्पेशल सेल के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने मेवात व आसपास से 25 से ज्यादा लोगों को पकड़ा है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

मेवात में दी जा रही दबिश

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सैकड़ों टीमें आतंकी वारदात के लिए ट्रेंड किए गए लड़ाकों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं। स्पेशल सेल व अपराध शाखा के अलावा सभी जिला पुलिस की टीमों को लगाया है। सभी टीमों को अलग-अलग काम सौंपा गया है। इन टीमों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ और आरएएफ को भी उतारा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000