Haryana Politics: पहले बेटे नवीन ने छोड़ी कांग्रेस, अब माँ सावित्री जिंदल ने भी छोड़ी कांग्रेस, कांग्रेस को गुडबाय कहकर थाम लिया ‘कमल’

नवीन जिंदल ने होली से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। भाजपा ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी भी बनाया है। इसी क्रम में अब उनकी मां सावित्री जिंदल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। वह भी भाजपा ज्वाइन कर ली। बीते दिन जिंदल हाउस पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद भाजपा में शामिल होने का किया गया, एलान।  

हिसार उद्योगपति एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल के बाद अब उनकी मां सावित्री जिंदल भी कांग्रेस ने छोड़ दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक्स के माध्यम से दी। सावित्री भी भाजपा में शामिल हो गई। देश की सबसे अमीर महिला एवं जिंदल (Lok Sabha Election 2024) समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल (Savitri Jinda) ने बुधवार को जिंदल हाउस पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद भाजपा में शामिल होने का एलान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को बेहतर बताया।

गुरूवार को सीएम नायब सिंह सैनी हिसार में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन किया और इसी दौरान उनकी मौजूदगी में सावित्री जिंदल औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई। वे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में मंत्री रह चुकी हैं। उनके पति स्वर्गीय ओमप्रकाश जिंदल भी कांग्रेस राज में मंत्री बने थे। नवीन जिंदल होली से एक दिन पहले भाजपा में शामिल हो चुके हैं और उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी भी घोषित किया जा चुका है।

नवीन का BJP में जाना, पूरे परिवार का फैसला

जिंदल हाउस में सावित्री जिंदल ने कहा कि बेटे नवीन के भाजपा में शामिल होने का फैसला, पूरे परिवार का है। कांग्रेस से भी कुछ महीने पहले चुनाव लड़ने का आफर था, लेकिन उस समय चुनाव लड़ने का मन नहीं था। अब वे भाजपा में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहयोग देंगी। बेटे नवीन और भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार भी करेंगीं। हरियाणा में भाजप जितनी कमजोर हुई थी, वही भाजपा खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर मजबूत हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होंगे। देखना होगा कि लोकसभा में भाजपा कितनी सीटें जीत कर लाती है ? हरियां में कुल 10 लोकसभा सीट हैं। लोकसभा का चुनाव ही विधानसभा की रूपरेखा तैयार करेगा।

भाजपा ने नवीन को दिया है, लोकसभा टिकट

उन्होंने कहा कि नवीन के भाजपा में शामिल होने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। किसी जानकार का फोन आया तो पता चला कि भाजपा ने नवीन को लोकसभा का टिकट दिया है। सावित्री ने बताया कि घर में राजनीति को लेकर आपस में ज्यादा बात नहीं होती है। वे भी चुनाव से दूर थीं, मगर अब नवीन के चुनाव में सभी साथ रहेंगे। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहला लक्ष्य लोकसभा चुनाव में नवीन की जीत सुनिश्चित करना है। विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय परिस्थितियों के हिसाब से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का रुख जानने के लिए जिंदल हाउस में बैठक बुलाई गई थी। कार्यकर्ताओं के विचारों का मान-सम्मान रखना उनका फर्ज है।

ऐसे हुई थी, राजनीति में एंट्री

31 मार्च, 2005 को हेलीकॉप्टर हादसे में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जिंदल का निधन हो गया था। पति के निधन के बाद सावित्री जिंदल राजनीति में आई थीं और हिसार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल की। साल- 2009 में दोबारा हिसार विधानसभा सीट से विधायक बनीं और कांग्रेस सरकार में नगर निकाय मंत्री भी रहीं। साल- 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता डा. कमल गुप्ता ने उन्हें शिकस्त दी थी। उसके बाद से सावित्री राजनीति से दूरी बना रखी थी। अब बेटा नवीन जिंदल जब भाजपा में शामिल हो गया तो वह भी भाजपा में शामिल हो गई। बेटे नवीन जिंदल को भाजपा ने कुरूक्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। बेटे के चुनाव प्रचार के लिए मां सावित्री जिंदल भी पसीना बहायेंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000