कमरे से आ रही थी तेज बदबू, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रह गई दंग, तुरंत बंगाल भेजी टीम

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू शहर में ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी लोगों को हिला कर रखा। यहां एक मकान के कमरे से बड़ी बुरी दुर्गंध आ रही थी। ऐसे में लोगों को पुलिस को इसकी खबर दी और पुलिस जैसे ही कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो हैरान रह गई। वहां एक महिला की लाश पड़ी थी, जो बुरी तरह सड़ चुकी थी। पुलिस को पता चला 22 साल की इस महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। महिला अपने लिव-इन पार्टनर के साथ उस कमरे में रहा करती थी। ऐसे में पुलिस को तुरंत उसके प्रेमी पर शक हुआ, जिसे उसने पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना जिले जाकर गिरफ्तार कर लिया।

पालघन पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 15 मार्च को पालघर जिले के दहानू शहर में किराए के एक कमरे में महिला का क्षत-विक्षत शव पाए जाने के बाद इस अपराध के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि 26 वर्षीय आरोपी मिनाजुद्दीन अब्दुल अजीज मुल्ला उर्फ ​​रवींद्र रेड्डी को 22 मार्च को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया, जहां वह और पीड़िता रहते थे।

चॉल के कमरे में मृत पाई गई अनीशा…

जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘महिला, अनीशा बरस्ता खातून 15 मार्च को दहानू की एक चॉल में स्थित एक कमरे में मृत पाई गई थी, जहां वह अपने ‘लिव-इन पार्टनर’ के साथ रहती थी।’ उन्होंने कहा, जल्द ही पुलिस उपाधीक्षक (दहानू डिवीजन) अंकिता कंसे की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जो जांच का नेतृत्व कर रही थी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मुल्ला पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और उसने दहानू में किराये पर कमरा लेने के लिए अपना नाम रवींद्र रेड्डी रखा और यह दिखावा किया कि पीड़िता उसकी पत्नी है। उन्होंने कहा कि यह अपराध तब सामने आया जब पड़ोसियों ने कमरे से दुर्गंध आने की शिकायत की और मालिक को सूचित किया। कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मालिक ने दरवाजा खोला और उन्हें अंदर महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया।

आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए दहानू पुलिस थाने की एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सात दिनों के लगातार प्रयासों के बाद, उन्होंने 22 मार्च की सुबह मुल्ला को पकड़ लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शिरसाट ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पालघर की एक अदालत ने मुल्ला को दो अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000