ताजिया जुलूस को लेकर शिया-सुन्नी में हुआ भारी बवाल, 40 से ज्यादा हुए घायल, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

वाराणसी में पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा की घेरेबंदी धरी की धरी रह गई। जैतपुरा इलाके के दोषीपुरा में मुहर्रम के जुलूस के दौरान भारी बवाल हो गया। ताजिया जुलूस निकालने को लेकर शिया और सुन्नी में विवाद हो गया। विवाद ने उग्र रूप ले लिया और जमकर संघर्ष हुआ।मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। ईंट-पत्थर के साथ ही हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। इस बवाल में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस की जीप और मौके पर खड़ी 20 से अधिक मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की गई। ताजिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर भी जमकर पत्थरबाजी होती रही। पुलिस ने जब लाठी चटकाना शुरू किया तब उपद्रवी भागे। बवाल की सूचना पाकर मौके पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन पुलिस अधिकारियों, कई थानों की पुलिस, एआरएफ और पीएसी जवानों के साथ पहुंचे। पुलिस जब मौके पर पहुंची दो दोनों तरफ से जमकर पथराव हो रहा था। पुलिस ने खुद को बचाते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ने की कोशिश की तो माहौल और बिगड़ गया।

दोषीपुरा ढाई घंटे तक बना रहा रणक्षेत्र…

मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने वरुणा और गोमती जोन से भी पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोषीपुरा मैदान सहित आसपास के इलाके को घेरकर उपद्रव कर रहे लोगों पर रपटा कर जमकर लाठी चटकाई। लगभग दो बजे शुरू हुआ बवाल ढाई घंटे बाद 4:30 पुलिस ने काबू पाया।पथराव में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पुलिस ने मंडलीय चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में भेजा।

कई ताजिया भी क्षतिग्रस्त, सिया समुदाय के लोगों ने शुरू किया प्रदर्शन…

पथराव के कारण सिया समुदाय और सुन्नी समुदाय की कई ताजिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। सिया समुदाय के लोगों ने ताजिया को करबला ले जाने से मना कर दिया और मौके पर ही धरना देने लगे। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से बातचीत कर ताजिया उठाने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद भी लोग नहीं माने। खबर लिखे जाने तक मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों की बाइकों को किया क्षतिग्रस्त…

शिया और सुन्नी समुदाय के बीच हुए बवाल में पीएससी कैंप और पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल भी उपद्रव की भेंट चढ़ गई। उपद्रव कर रहे कुछ युवकों ने पीएसी कैंप और मौके पर खड़ी पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिलों में जमकर तोड़फोड़ की। पथराव और उपद्रवियों की भीड़ देख पीएसी के जवान और पुलिस को भी पीछे हटना पड़ गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000