पानी की तरह पेट्रोल से धो डाली बुलेट,फिर वीडियो किया वायरल,सिखाया पुलिस ने सबक

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक बुलेट राजा का अनोखा स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा था। बुलेट सवार युवकों ने ऐसा स्टंट किया जिसकी वजह से बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। खतरनाक स्टंट का ये वायरल वीडियो अमरोहा का है। वायरल वीडियो में दो युवक बुलेट लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पहले बुलेट का टैंक पेट्रोल से फुल करवाया और फिर एक युवक ने वहां मौजूद सेल्समैन से पेट्रोल पंप का पाइप अपने हाथ में लेकर प्रेशर से निकल रहे पेट्रोल से पानी की तरह बुलेट को धोना शुरू कर दिया। इस दौरान साथ वाले दूसरे युवक ने खतरनाक कारनामे का वीडियो बनाया।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गनीमत रही कि पेट्रोल पंप पर किसी तरह की कोई आग जैसी वस्तु नहीं थी, वरना ये स्टंट अपने साथ ना जाने कितनी जानें ले लेता। अगर कोई हादसा होता तो पेट्रोल पंप को भी खतरा हो सकता था। स्टंट का वीडियो वायरल होते ही हसनपुर पुलिस ने स्टंट करने वाले युवकों और पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बाकायदा एक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें पहले युवकों द्वारा किये गए स्टंट की फ़ोटो लगाई है और फिर दूसरे फ़ोटो में तीनों को सलाखों के पीछे खड़े दिखाया गया है।

इन मनचलों ने पेट्रोल पंप पर किये गए इस स्टंट की वीडियो भी वायरल की,जिसके बाद वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने फौरन इन युवकों को खोज निकाला। बुलेट पर पेट्रोल डालने वाले मोहम्मद शमी और स्टंट का वीडियो बनाने वाले मोहम्मद अजहर को बुलेट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। साथ में पैट्रोल पंप के सेल्समैन तरुण को भी गिरफ्तार किया है। तरुण ने पेट्रोल मशीन का पाइप स्टंट करने के लिए मोहम्मद शमी के हाथ में दे दिया था।

स्टंट करने वाले मोहम्मद शमी और मोहम्मद अजहर दोनों ही अमरोहा जिले के हसनपुर तहसील के रहने वाले हैं। दोनों फेमस होने के लिए इस तरह के स्टंट करते हैं और उसकी वीडियो बनाकर वायरल करते हैं। इससे पहले इनका हाईवे पर बुलेट से स्टंट का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मोहम्मद शमी तेज स्पीड में बुलेट चला रहा है और मोहम्मद अजहर अगले पहिये के ऊपर उल्टी दिशा में मुंह करके उसपर बैठा है, लेकिन पेट्रोल पंप के इस वीडियो ने दोनों को जेल पहुंचा दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000