भीषण हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत, नहीं पहने थे हेलमेट

धमतरी। जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। देर रात फिर एक हादसे ने लोगों का दिल दहला दिया है। भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ये घटना हुई है। बाइक सवार युवकों की एक्सीडेंट में गई जान। जानकारी के अनुसार रायपुर-धमतरी पुराने मार्ग में गुजरा गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

आरोपी गाड़ी चालक फरार।

 भखारा थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास ने बताया कि गुजरा के पास रोड एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई थी। अज्ञात वाहन की ठोकर से दरगाहन के रहने वाले बलराज पटेल 19 वर्ष और पोखन यादव 30 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार है। सीसीटीवी के जरिए आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि भखारा मार्ग में बड़ी गाड़ियों का दबाव ज्यादा है। इस मार्ग पर लगातार सड़क हादसे की शिकायत मिलते रहती है।

गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।

सड़क सुरक्षा को लेकर धमतरी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाती रहती है। टू व्हीलर चालकों को हेलमेट और फोर व्हीलर गाड़ी चालकों को ड्राइव करते समय सीट बेल्ट बांधने को कहा जाता है। लेकिन फिर भी लोग लापरवाही बरतते हैं। धमतरी में बीती रात हुए सड़क हादसे में भी ऐसा ही लापरवाही सामने आई है। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000