इधर चल रही थी शादी की तैयारी, उधर दुल्हन प्रेमी के साथ हुई फरार

जमुई। बिहार में प्रेम-प्रंसग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के बरहट थाना इलाके में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां घर वालों ने जब प्रेमिका की शादी उसके मन के विरुद्ध दूसरे लड़के से तय कर दी, जहां शादी की पूरी तैयारी चल रही थी, घर में टेंट लगा रहा था, बैंड बाजा भी हो चुका था, घर में शादी का माहौल परवान चढ़ने लगा था, तब शादी के 8 दिन पहले प्रेमिका रात के अंधेरे में घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई और फिर मंदिर में शादी रचा प्रेमी के घर चली गई। लड़की को घर में ना देख शादी वाला घर में सन्नाटा पचार गया और फिर परिवार वालों ने बेटी की गुमशुदगी की जानकारी देते हुए पुलिस से गुहार लगाई, जिसके बाद जमुई जिले के बरहट थाना इलाके के धुनियामारण गांव में घर से प्रेमी के साथ भाग कर शादी रचाने के बाद जब प्रेमी युगल को पकड़ने पुलिस पहुंची तो हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जहां पुलिस को लड़की को अपने कब्जे में लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस दौरान शादी कर चुके प्रेमी युगल एक दूसरे से लिपटे रहे और पुलिस उन्हें अलग कर लड़की को अपने साथ ले जाने की कोशिश करते दिखी। इस हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की को जब पुलिस अपने साथ ले जाना चाहती है तो उसका प्रेमी भी उसके साथ जाने की जिद पर अड़ गया और यह कहते दिख रहा है कि मर जाऊंगा लेकिन नही छोडूंगा। बाद में पुलिस प्रेमी युगल को अपने कब्जे में लेते हुए बरहट थाना लेकर पहुंची। दरअसल बरहट थाना इलाके के तेतरिया गांव की वर्षा कुमारी और दुनिया मरंगाओं का उमेश यादव के बीच बीते कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस बीच वर्षा की शादी उसके घरवालों ने 11 मार्च को तय कर रखी है। घर के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। शादी को लेकर कार्ड भी गांव और पहचान वालों के बीच बांट दिए गए थे यहां तक की घर में टेंट भी लग रहा था। शादी को लेकर रिश्तेदार भी आना शुरू कर दिए थे, लेकिन शनिवार की रात प्रेमिका वर्षा अपने प्रेमी उमेश के साथ घर से भाग गई और फिर मंदिर में शादी रचा ली।

इस बीच वर्षा के घरवालों ने बरहट थाना में उसकी गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया. पुलिस को जब मालूम चला कि वर्षा अपने प्रेमी के घर में है, तब वहां पुलिस युवती को अपने कब्जे में लेने पहुंची थी जहां हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। वर्षा के परिवारवाले लाख समझाते रहे कि उसकी शादी 11 मार्च को है, वह घर चले, लेकिन वह नहीं मानी और अपनी प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। लड़की के घरवाले यहां तक कहते रहे कि उसकी शादी उन लोगों ने सरकारी नौकरी करने वाले लड़के से तय कर रखी है प्रेमी तो बेरोजगार है क्या खिलाएगा कैसे रखेगा फिर भी वर्षा जिद पर अड़ी रही की वह अपने प्रेमी उमेश के साथ ही उसके घर जाएगा क्योंकि वह उसके साथ शादी कर चुकी है। प्रेमी युगल बालिग बताए गए हैं। बाद में पुलिस ने भी शादी कर चुके प्रेमी युगल को छोड़ दिया और वर्षा अपने प्रेमी उमेश के घर चली गई। इस मामले में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि लड़की के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची फिर दोनों को साथ थाना लाई थी, किंतु मामला प्रेम प्रसंग से में शादी कर लेने का निकला है। दोनों बालिग हैं, किसी के परिजन में कोई आवेदन नहीं दिया तो दोनों को घर भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000