लिफ्ट में कुत्ता लेकर जाने के लिए हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पहले गार्ड फिर महिला से बहस, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के चमक दमक वाले शहर ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में कुत्तों को लेकर आये दिन बवाल की खबरें आती हैं। ऐसा ही एक नजारा सोमवार शाम को देखने को मिला,जब लिफ्ट में एक कुत्ते को लेकर जाने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। इस दौरान कुत्ता मालिक द्वारा बहस और हंगामा करने पर एक महिला ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कुत्ते को घुमाकर वापस ले जा रहा था युवक…

दरअसल पूरी घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 7th एवेन्यू की है।जहां पर सोमवार शाम एक युवक अपने कुत्ते को घूमाने के बाद वापस फ्लैट में जा रहा था। जब युवक अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट के पास पहुंचा तो लिफ्ट में पहले से ही एक छोटा बच्चा मौजूद था, जो कुत्ते को देखकर बुरी तरह से डर गया। इसके बाद मौके पर मौजूद गार्ड ने उस युवक से कुत्ते को दूसरी लिफ्ट से ले जाने या बाद में ले जाने की बात कही। इस पर युवक भड़क गया और उसने गार्ड के साथ बहस करनी शुरू कर दी।

बच्चा पहले उतरेगा, अपने कुत्ते को लेकर जाऊंगा…

इसी दौरान वहां पर एक महिला भी आ गई और महिला वीडियो बनाने लगी। युवक लगातार गार्ड से कह रहा था कि यह बच्चा पहले उतरेगा और मैं अपने कुत्ते को लेकर जाऊंगा। इस बीच वीडियो बना रही महिला ने भी बोलना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि बच्चा पहले से ही लिफ्ट में मौजूद है और वह कुत्ते की वजह से डर रहा है, इसलिए आप अपने कुत्ते को किसी दूसरी लिफ्ट से ले जाए या बाद में चले जाएं, लेकिन युवक नहीं माना। उसने कहा कि बच्चा उतर जाएगा, लेकिन मैं कुत्ते को लेकर जाऊंगा। इस पर महिला और युवक के बीच जमकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद महिला ने कहा कि वह इस पूरी घटना का वीडियो बना रही है और इसको वायरल भी करेगी।

महिला से बहस के बाद दूसरी लिफ्ट से कुत्ता लेकर गया युवक…

महिला ने कहा कि अगर बच्चा डर रहा है, तो आप दूसरी लिफ्ट से जा सकते हैं। काफी देर तक कुत्ते को लेकर यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और लिफ्ट वहीं पर रुकी रही। बताया जा रहा है कि छोटा बच्चा काफी देर तक ऐसे ही डरता रहा, लेकिन जब महिला ने उस युवक से कहना शुरू किया, तो उसके बाद जैसे-तैसे युवक दूसरी लिफ्ट से चला गया। हालांकि, इस दौरान भी वह काफी गुस्से में दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो…

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुत्ते को लेकर बहसबाजी हो रही है, लेकिन किसी भी व्यक्ति की तरफ से कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000