यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार,खूफिया जानकारी देकर लेता था पैसे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एंटी टेररिस्ट स्क्वायड ने भारतीय सेना की जासूसी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली से हुई है। युवक का नाम शैलेश कुमार उर्फ शैलैन्द्र सिंह चौहान है। शैलेश ने वाट्सएप और फेसबुक के जरिए भारतीय सेना की कई अहम जानकारियां आईएसआई को लीक की। यूपी एटीएस के अफसर उससे पूछताछ में जुटे हुए हैं।

यूपी एटीएस के अनुसार, सूचना प्राप्त हो रही थी कि आईएसआई के द्वारा भारत के कुछ लोगों को लालच देकर भारतीय सेना की गोपनीय सूचनओं एवं उनके परिचालन की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं। जांच में पाया गया कि शैलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने वाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से भारतीय सेना की महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई के साथ साझा की।

शैलेश ने लगभग 9 माह तक अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना में अस्थाई मजदूर के रूप मे काम किया था। इस दौरान उसने भारतीय सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा की। शैलेश वर्तमान में भारतीय सेना में किसी पद पर कार्यरत नहीं है।हालांकि, जब कोई उससे उसकी नौकरी के बारे में पूछता तो वह अपने को भारतीय सेना में कार्यरत बताता।

शैलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शैलेश चौहान नाम से प्रोफाइल बनाई थी,जिसकी प्रोफाइल फोटो में उसने भारतीय सेना की यूनीफॉर्म में अपनी फोटो लगा रखी थी। शैलेश इसके माध्यम से प्रीति नाम के एक हैंडलर से संपर्क में आया।साथ ही वह फेसबुक के जरिए हरलीन कौर नाम की आईडी के भी संपर्क में आया , जिससे वह मैसेंजर पर बात करता था।

शैलेश आईएसआई हैंडलर प्रीति से वाट्सऐप कॉल के जरिए संपर्क में था। प्रीति को भी शैलेश ने अपना परिचय सेना के जवान के रूप में ही दिया था। शुरू में शैलेश और प्रीति के बीच में अंतरंग बातें हुईं। बाद में प्रीति ने शैलेश को बताया कि वह आईएसआई के लिए काम करती है और यदि शैलेश सहयोग करेगा तो वह इसके बदले शैलेश को अच्छी रकम देगी। शैलेश ने प्रीति नाम की हैंडलर को सेना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की लोकेशन और सेना की गाड़ियों के मूवमेंट के फोटो भेजे।

शैलेश ने जो फोटो प्रीति को भेजे थे,वहीं फोटो हरलीन कौर नाम की हैंडलर को भी भेजे। इसके एवज में शैलेश को फोन पे पर अप्रैल में दो हजार रुपये आए। इसके बाद प्रीति को कई बार सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भेजीं, जिसके बदले इसे हर बार पैसे प्राप्त हुए।ऐसा पता चला है कि हरलीन कौर और प्रीति आईएसआई के हैंडलर हैं। बता दें कि पाकिस्तान की खुफिया आईएसआई इन जानकारियों का प्रयोग भारत के खिलाफ, भारत के लोकतंत्र को प्रभावित करने और देश को अस्थिर करने के लिए करती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000