पाकिस्तान से चित्रकूट आए हिंदू परिवारों ने सुनाया अपना दर्द,कहा-घर चलाना मुश्किल,होता है जुल्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पाकिस्तान से आए दो हिंदू परिवार इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों परिवार‌ के 15 लोगों ने यहां संग्रामपुर गांव में शरण ली है। ये सभी एक स्वयंसेवी संस्था के आश्रय में हैं।इन लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर स्थानीय पुलिस और एलआईयू उप अधीक्षक अनुज मिश्र गांव पहुंचे और दोनों परिवारों से घंटों पूछताछ की।

पाकिस्तान से आए ये सभी हिंदू संग्रामपुर के रहने वाले कमलेश कुमार पटेल साथ यहां पहुंचे हैं। कमलेश एक स्वयंसेवी संस्था चलाते हैं। कमलेश ने फौरी तौर पर पाकिस्तान से आए दोनों हिंदू परिवारों को रहने की जगह दी। गांव में इन्हें देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है। देखते ही देखते पूरा मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। पुलिस ने कमलेश से भी पूछताछ की हैं।

पाकिस्तानी हिंदुओं ने अपने बारे में बताया…

पाकिस्तान से आए हिंदुओं ने बताया कि वे सभी कराची के खैरपुर के रहने वाले हैं। इनमें एक राकेश कुमार का परिवार है तो दूसरा संतोष कुमार का परिवार। पूछताछ में इन्होंने ये भी बताया कि वे सभी दो महीना पहले ही पाकिस्तान से भारत आए थे।यहां आने के बाद दिल्ली में भाटी माइंस में अपने रिलेटिव के यहां रहे। वीजा की अवधि खत्म होने के बाद रिन्यूअल के लिए आवेदन भी कर रखा है।

सभी कागजातों की हो रही है जांच…

जिले के अपर एसपी चक्रपाणी त्रिपाठी के मुताबिक पाकिस्तान से आए हिंदू परिवार के कागजात की जांच पड़ताल की जा रही है।सभी से विस्तार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सुरक्षा को लेकर सभी के पुराने रिकॉर्ड्स के बारे में पता लगा रही है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों को बाहरी किसी से भी मिलने नहीं दिया जाएगा।

पाकिस्तान से आए हिंदुओं ने सुनाया अपना दर्द…

पाकिस्तान से आए इन हिंदुओं ने अपने ऊपर अत्याचार की भी बात कही है। उनके मुताबिक पाकिस्तान में आए दिन हिंदुओं के साथ बर्बरता की जाती है। उनके साथ भेदभाव किए जाते हैं। उनके धार्मिक स्थलों को तोड़-फोड़ दिया जाता है। इसके अलावा पाकिस्तानी हिंदुओं ने ये भी कहा कि उनका मुल्क फिलहाल बुरे दौर से गुजर रहा है। महंगाई इतनी ज्यादा है कि लोगों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों की बुनियादी जरूरतें भी पूरी करने में जद्दोजहद करनी पड़ती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000