उमेश पाल हत्याकांड की तरह युवक पर फेंके बम,बमबाजी का वीडियो वायरल

प्रयागराज। देश का चर्चित प्रयागराज का उमेश पाल हत्याकांड के बाद देसी बम से हमले का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो करेली स्थित ऐनुद्दीनपुर इलाके का है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवक अमान अपने घर के बाहर गली में खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा है। तभी अचानक पीछे से चेहरा ढककर एक युवक आया और उसने पहले अमान को धक्का देकर गिराया, उसके बाद बम मार कर उसके ऊपर हमला किया। हमलावर का फेंका हुआ पहला बम जब अमान को नहीं लगा तो बदमाश ने दूसरा बम भी फेंका जो कुछ दूरी पर फटा।

इस दौरान अमान ने जैसे-तैसे घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में अमान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बरहाल अमान का आरोप है कि लव मैरिज करने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा है। इसलिए हमले के पीछे उन लोगों का भी हाथ हो सकता है। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। बता दें कि संगम नगरी में देसी बम से हमला करना अपराधियों का पुराना तरीका है। 80 और 90 के दशक से अपराधी देसी बम का इस्तेमाल जान लेने के लिए करते हैं।

इसके पीछे की मुख्य वजह बम बनाने की सामग्री का आसानी से उपलब्ध होना है। प्रयागराज पुलिस यहां हर दूसरे दिन किसी न किसी अपराधी को पकड़ती है तो उसके पास से देसी बम बरामद होता है। प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर के हत्याकांड में भी देसी बम का काफी इस्तेमाल हुआ था। इस वारदात में बमबाज़ गुड्डू मुस्लिम ने देशी बम उमेश पाल पर फेंका था। गुड्डू बमबाज़ माफिया अतीक अहमद का पुराना गुर्गा है और इसने जो भी वारदात की है उनमें देसी बम का ज़रूर इस्तेमाल किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000