हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, मुंह में डाली पिस्तौल, तलवार-रॉड से तोड़े हाथ पैर

श्रीगंगानगर। पुरानी रंजिश को लेकर चूनावढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। घटना बुधवार देर रात ट्रक यूनियन पुलिया के पास की है। पुरानी आबादी पुलिस ने आठ नामजद सहित 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कई संदिग्धों की हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी।

पुलिस अधीक्षक गौरव यादव पुरानी आबादी थाने जाकर घटना के बारे में फीडबैक लिया। एसपी यादव ने बताया कि चूनावढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर कुलजीत उर्फ राणा गांव ढींगावाली का रहने वाला था। इस पर हमलावरों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से बीकानेर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच पुलिस उपअधीक्षक और कार्यवाहक सीओ सिटी विष्णु खत्री को दी गई है।

मुंह में डाली पिस्तौल, फिर लोहे की रॉड से किया हमला…

हिस्ट्रीशीटर राणा के भाई गुरुराज्यवर्धन ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात वह और उसका चचेरा भाई कुलजीत उर्फ राणा केन्द्रीय बस स्टेण्ड के पास होटल पर खड़े थे। उसी समय वहां अनूपगढ़ निवासी गोरू नाम का एक लड़का आया और पीजी में छोड़ने के लिए बोला। उसको कार में बिठाकर ट्रक यूनियन पुलिया के पास पीजी में छोड़ने चले गए। वहां गोरु और राणा ने एक साथ सेल्फी ली। इसके बाद गोरू पीजी में चला गया। इतने में कार सवार हमलावर वहां आ गए।

कार सवार गुरजीत सिंह सरपंच जटसिख, हमजोत, जश्न बराड़, आकाश, गौरी, बब्बू भाट, गौरू, सलीम मलेकिया खान आदि एक साथ आए और घेराबंदी कर ली। हमलावरों ने राणा के मुंह में पिस्तौल डाल दी। फिर हमलावरों ने तलवारों, लोहे की रोड और डंडो से पैर पर हमला कर भाग गए। बता दें कि मृतक राणा चूनावढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर था, उसके खिलाफ चूनावढ़ के अलावा कोतवाली, सदर थाने में कई मामले दर्ज है। हमलावारों ने राणा पर हमले के दौरान इसका वीडियो भी बनाया फिर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर राणा पर मूत्र भी किया।

हमलावर ले गए राणा की कार…

परिवादी गुरुराज्यवर्धन ने पुलिस को बताया कि हथियारबंद लोगों ने राणा के दोनों टांगों और शरीर पर लगातार हमला करते रहे। इस दौरान हमलावर जाते समय उसकी कार भी छीनकर ले गए। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से राणा को जिला चिकित्सालय पहुंचा। उधर सूचना मिलने पर कुलजीत उर्फ राणा के भाई गुरजीत सिंह, प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंचे और चिकित्सालय में भर्ती कराया।

एक सप्ताह में तीसरा मर्डर…

जवाहरनगर गगन पथ पर 11 दिसम्बर को दोपहर करीब सवा दो बजे कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर लक्की पहलवान पर कातिलाना हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया। उसकी तीन दिन बाद लुधियाना में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं 11 दिसम्बर की रात नेतेवाला के टैंट हाउस के मजदूर अजय उर्फ बबलू खान को गोली मार हत्या कर दी थी। इस विवाद टिफिन का खाना देरी से लाने पर हुआ था। ऐसे में टिफिन संचालक और उसके साथियों ने तैश में आकर फायरिंग कर यह हत्या कर दी थी। अब बुधवार कुलजीत उर्फ राणा की हत्या कर दी गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000