हिस्ट्रीशीटर की गोलियों से भूनकर की गई हत्या, बदमाशों ने शरीर में उतारा 10 कारतूस; जांच में जुटी पुलिस

आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सकड्डी एवं कुल्हड़िया गांव के बीच हथियारबंद अपराधियों ने मंगलवार की देर रात एक हिस्ट्रीशीटर की गोलियों से भून कर हत्या कर दी। मृतक 28 वर्षीय मिथिलेश पासवान कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहां (कुबेरचक) गांव वार्ड नंबर दो निवासी सुरेश पासवान के पुत्र थे। अपराधियों ने काफी करीब से उसे दस गोलियां मारी है।

वारदात की सूचना मिलते ही सदर-टू डीएसपी रंजीत कुमार सिंह एवं कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतकों के स्वजनों से मिल घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस के अनुसार मारे गए मिथलेश पासवान के विरुद्ध भोजपुर के आरा टाउन थाना में बम ब्लास्ट, कोईलवर में हत्या और अरवल में आर्म्स एक्ट का आदि कई केस है

साथी के घर से मिलकर लौटने के दौरान हुई वारदात…

इधर, मृतक के स्वजन ने बताया कि मंगलवार की रात वह बाइक से टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में शहर के कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा के घर गया था। मिलने के बाद जब बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था कि उसी दौरान सकड्डी एवं कुल्हड़िया गांव के बीच हथियारबंद अपराधियों ने गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, उक्त अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

एक दर्जन से अधिक कांडों में चार्जशीट डेट…

इधर ,सदर-टू डीएसपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मिथलेश पासवान टाउन,कोईलवर,चांदी,गीधा एवं अरवल थाने में रंगदारी,लूट,हत्या,आर्म एक्ट सहित करीब एक दर्जन से अधिक मामलो में आरोपित था। पूर्व में जेल भी गया था। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी कहीं दूसरी जगह गोली मारकर उसकी हत्या की गई है और हत्या करने के बाद उसे सकड्डी गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया गया है। बता दें कि 29 अप्रैल साल-2016 में रंगदारी नहीं देने पर आरा शहर में स्थित एन.एस.शॉपिंग मॉल में बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें मिथिलेश पासवान भी आरोपित था। मृतक अपने दो भाई व दो बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां व दो बहन पूनम,सोनी एवं एक भाई शैलेश है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000