गृह मंत्री के रिश्तेदार के मृतक सेंथिल कुमार की फाइल फोटो... दिल्ली गृह मंत्री के रिश्तेदार कि-की गई हत्या, पहले फेंका बम फिर चाकू से रेता गला By Ramesh Tiwari Rajdar On Mar 27, 2023 439 पुडुचेरी में एक खौफनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है। राज्य के गृह मंत्री नमचिवयम के रिश्तेदार पर देशी बम से हमला हुआ और फिर उनकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सेंथिल कुमार के रूप में हुई है जो कनुवापेट्टई में रहते थे और भाजपा के पदाधिकारी थे। सेंथिल जब रविवार की रात करीब 9 बजे एक बेकरी के पास खड़े थे, तो इसी दौरान उन्हें मोटरसाइकिलों पर सवार सात सदस्यीय गिरोह ने घेर लिया और उन पर दो देशी बम फेंके बम से हमला होने के बाद सेंथिल कुमार जमीन पर गिरे तो गिरोह ने चाकू से उनका गला रेतकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी, और इसके बाद गिरोह के सभी सदस्य फरार हो गए। जैसे ही इसकी खबर पुलिस तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। गृह मंत्री नमचिवयम के साथ सेंथिल कुमार के रिश्तेदार और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे। शव देखकर लोगों का गुस्सा फूट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करेगी। समाचार 439 Share