भीषण सड़क दुर्घटना; झपकी आने के कारण डिवाइडर से टकराई कार, जिला अस्पताल के डॉक्टर की हुई मौत, दोस्त भी गंभीर रूप से घायल

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके स्वर्णकार की शनिवार देर रात लगभग ढाई बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लखनऊ से बलिया लौटते समय यह हादसा बलिया-रसड़ा मार्ग स्थित देवस्थली स्कूल के पास हुआ। जहां डिवाइडर से टकरा कर उनकी कार नहर में पलट गई। कार में उनके मित्र अजीत राय भी थे और वह गंभीर रूप से से घायल हुए हैं। उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। झांसी जनपद के रहने वाले डॉ. एके स्वर्णकार एमडी की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लीव पर थे। कार डॉ. स्वर्णकार चला रहे थे और झपकी आने के कारण हादसा हुआ। नहर में पानी होने के कारण डॉ. स्वर्णकार की डूबने से मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम…

रसड़ा-बलिया मार्ग के रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को पिकअप के धक्के से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार राज निवासी कोटवारी ने घटना के दिन रात में बीएचयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। राज बाइक से रसड़ा से घर जा रहा था कि सामने से आ रही पिकअप उसे टक्कर मारते हुए भाग निकली।

टेंपो पलटने से दो यात्री गंभीर…

रसड़ा-बलिया मार्ग के माधोपुर स्थित चीनी मिल के समीप शनिवार को दिन में टेंपो पलटने से सवार दो यात्री हरेराम निवासी डुमरी तथा रामाकांत निवासी मोतिरा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई। टेंपो यात्रियों को लेकर रसड़ा आ रहा था, तभी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। गंभीर रूप से घायल दोनों यात्रियों को रसड़ा अस्पताल से रेफर कर दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000