घटना स्थल पर जांच करती पुलिस उत्तरप्रदेशमेरठ 20 साल के युवक की गला रेतकर हत्या, मैरिज हॉल में मिला शव By Khulasa India News Desk Last updated Jan 26, 2025 205 मेरठ। मेरठ में 20 साल के लड़के की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल कॉलोनी का है। युवक का शव नगर निगम मैरिज हॉल में पानी की टंकी के पास मिला है। घटनास्थल पर खून ही खून बिखरा पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली ने घटना की जानकारी की। पुलिस ने युवक अमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने अमान के दोस्त सुहैल और आमिर को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराध 205 Share