भीषण सड़क हादसा,कार ने टेंपो में मारी टक्कर,दूल्हा-दुल्हन समेत 7 की मौत

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। लोग शादी के बाद दुल्हन लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हुई है।बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टेंपो को इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि टेंपों सड़क किनारे खाई में गिर गया।

कार की टक्कर से टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया। घटना के बाद हाईवे किनारे से जा रहे लोग आनन-फानन में टेंपो में सवार लोगों को बचाने के लिए पहुंचे और फिर पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि धामपुर के तिबड़ी गांव का रहने वाला एक परिवार झारखंड से दुल्हन लेकर ट्रेन से मुरादाबाद आया। रेलवे स्टेशन से टेंपो पर सवार होकर परिवार तिबड़ी गांव जा रहा था।इसी बीच नेशनल हाईवे 74 के फायर स्टेशन के पास टेंपो में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

मरने वालों में 65 वर्षीय खुर्शीद,उसका बेटा 25 वर्षीय विशाल,22 वर्षीय बहु खुशी के अलावा 45 वर्षीय मुमताज,32 वर्षीय पत्नी रूबी और 10 वर्षीय बेटी बुशरा भी शामिल है।टेंपो चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में घायल कार सवार शेरकोट निवासी सोहेल अल्वी और अमन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह-सुबह सूचना मिली कि एक ऑटो और कार में टक्कर हो गई है।कार ने ऑटो को टक्कर मार दी और ऑटो में 7 लोग सवार थे,जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। कार चालक का भी इलाज चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000